Select Date:

आमिर खान की बेटी आयरा की कोर्ट मैरिज आज शादी की रस्में शुरू, आयरा ने नुपुर को हाथ से खाना खिलाया

Updated on 03-01-2024 03:28 PM

आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे बुधवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों आज कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद नुपुर शाम करीब 6.30 बजे बारात लेकर ताज लैंड्स एंड पहुंचेंगे।

इससे पहले मंगलवार को शादी रस्में हुईं। हल्दी सेरेमनी में आमिर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव एक साथ नजर आईं। दोनों नौवारी साड़ी (महाराष्ट्रियन साड़ी) पहने दिखाई दीं।नुपुर ने एक रस्म की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसमें दोनों ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं। वे एक-दूसरे को खाना खिलाते नजर आ रहे थे।

कोर्ट मैरिज के बाद राजस्थान के उदयपुर में 8 जनवरी को डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। वहीं, 13 जनवरी को मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन में बाॅलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे।

आमिर ने सलमान और सायरा को दिया न्योता
आमिर मंगलवार रात सायरा बानो और सलमान के घर देखा गया था। बताया जा रहा है कि आमिर इन्हें शादी का न्योता देने गए थे। आमिर मां जीनत हुसैन, बहन निखत खान और एक्स वाइफ किरण राव के साथ सायरा बानो के घर पहुंचे। सभी ने साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया।

सायरा बानो ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर कीं। सायरा ने लिखा, 'आमिर खान मेरे लिए बहुत खास हैं। वो हमेशा मेरे मुश्किल वक्त में साथ रहे हैं। नए साल की शुरुआत दिलीप साहब की यादों से हुई। ये वास्तव में मेरे लिए यादगार रहेगा।'

जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा रिसेप्शन, गिफ्ट लाने की मनाही
रिसेप्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में 13 जनवरी रात 8 बजे से होगा। रिसेप्शन में आमिर ने गेस्ट्स से गिफ्ट लाने के लिए मना किया है और सिर्फ आशीर्वाद देने के लिए कहा गया है।

जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई के BKC इलाके में है। यहां जिस बॉलरूम को इस फंक्शन के लिए बुक किया गया है, वहां 3000 लोग एक साथ मौजूद रह सकते हैं। यह बॉलरूम जियो वर्ल्ड सेंटर के तीसरे फ्लोर पर है। यह थर्ड फ्लोर 32,280 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

कौन हैं आयरा के होने वाले पति नुपुर
17 अक्टूबर 1985 को जन्मे नुपुर शिखरे पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनका परिवार पुणे में रहता है। नुपुर पिछले कई सालों से मुंबई में ही रह रहे हैं। कुछ सालों पहले नुपुर, आयरा के फिटनेस ट्रेनर थे।फिर एक दूसरे को डेट करने लगे।

नवंबर 2022 में नुपुर ने एक इवेंट के दौरान आयरा को शादी के लिए प्रपोज कर अंगूठी पहनाई थी। इसके बाद ही आयरा ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई की अनाउंसमेंट की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.