Select Date:

​फेसबुक पेज से खड़ी कर दी 3700 करोड़ की कंपनी, अब शार्क टैंक में जज बनकर बांटेंगे बिजनेस का ज्ञान​

Updated on 16-10-2023 02:48 PM
नई दिल्ली: स्टार्टअप्स पर आधारित टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। नए सीजन में तीन नए जज की भी इंट्री होने वाली है। शो में ओयो रूम्स वाले रितेश अग्रवाल के अलावा इस सीजन में जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल भी शामिल हुए। वहीं अब एक और जज की एंट्री हो रही है। शार्क टैंक इंडिया-3 में पुराने जजों अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, अमित जैन, पीयूष बंसल और विनीता सिंह के अलावा इनशार्ट के सीईओ अजहर इकबाल शामिल हो रहे हैं।

​कौन हैं अजहर इकबाल​

अजहर इकबाल न्यूज ऐप इनशॉर्ट्स के सीईओ हैं। आईआईटी ड्रॉपआउट अजहर ने साल 2013 में अपने दोस्त दीपित पुरकायस्थ और अनुनय अरुणव के साथ मिलकर इनशॉर्ट्स की शुरुआत की थी। खबरों को 60 शब्दों में बताने वाले इस ऐप का क्रेज लोगों के बीच बढ़ने लगा। न्यूज़ ऐप इनशॉर्ट्स ने बहुत कम वक्त में बड़ी सफलता हासिल कर ली। 60 शब्दों में न्यूज़ पढ़वाने वाले इस ऐप के लगभग 1.2 करोड़ यूजर्स केवल भारत में है।

​फेसबुक पेज से खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी​

अहजर बिहार के किशनगंज जिला के बहादुरगंज के रहने वाले हैं। आईआईटी दिल्ली में एडमिशन के बाद उन्होंने बीच आईआईटी छोड़ दी। अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उन्होंने एक फे़सबुक पेज की शुरुआत की। उन्होंने बाद में इसी फेसबुकर पेज से इनशॉर्ट्स ऐप की शुरुआत की। साल 2025 में Inshorts की ऐप iPhone की शुरुआत की। कम समय में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर ली। Fintrackr की माने को अजहर की कंपनी की मार्केट वैल्यू क़रीब 3700 करोड़ रुपये है। इनशॉर्ट्स के अलावा उन्होंने Public ऐप भी लॉन्च किया। अजहर ने 30 साल की उम्र में ही अपने नाम कई अवार्ड्स कर लिए। बिजनेस वर्ल्ड यंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड, लीडर्स ऑफ एळिया अवार्ड, Fortune India 40 under 40, फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 जैसे कई अवार्ड इन्होंने अपने नाम किए है।

​30 साल की उम्र में हासिल कर ली सफलता​

बहुत कम लोग होते हैं जो कम उम्र में सफलता हासिल कर पाते हैं। अजहर उन लोगों में से ही एक हैं। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर लिखा भी है। उन्होंने लिखा कि मैंने 10 साल पहले रिस्क लिया। आईआईटी दिल्ली की पढ़ाई छोड़कर इन शार्ट्स की शुरुआत की। दिन रात की मेहनत के बाद सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज खबरों की दुनिया के वो बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। 1.2 करोड़ भारतीय यूजर्स उनका ऐप रोज इस्तेमाल करते हैं। अजहर की माने तो बिजनेस किसी रिस्क से कम नहीं है। इसमें न तो ये मायने रखता है कि आप कहां से आए हैं और आपके पास क्या डिग्री है? अगर आप अनुशासन और फोकस है तो सफलता आपको मिलेगी जरूर। अब यही बिजनेस गुर वो शार्क टैंक इंडिया के जरिए नए एंटरप्रेन्योर्स को सिखाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.