Select Date:

केजरीवाल के आवास लगातार दूसरे दिन पहुंची क्राइम-ब्रांच : MLA खरीद-फरोख्त मामले में देगी नोटिस

Updated on 03-02-2024 11:58 AM

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शनिवार को लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है। दिल्ली पुलिस AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली CM को नोटिस देगी।

हालांकि, काफी देर से दिल्ली पुलिस की टीम सीएम आवास के बाहर खड़ी है। दिल्ली CMO के सूत्रों ने बताया कि सीएम ऑफिस नोटिस लेने के लिए तैयार है, लेकिन क्राइम ब्रांच के अधिकारी उन्हें रिसीविंग नहीं दे रहे हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार (2 फरवरी) को भी केजरीवाल और मंत्री आतिशी को नोटिस देने गई थी। हालांकि, दोनों अपने आवास पर नहीं थे, जिसके कारण पुलिस बिना नोटिस दिए लौट गई। CMO ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस बिना नोटिस दिए ही चली गई थी।

केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि भाजपा ने AAP के सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की है। साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने केजरीवाल से सबूत देने को कहा है। पुलिस केजरीवाल के बयान लेना चाहती है।

2 पॉइंट में समझें केजरीवाल-आतिशी को क्यों दिया जा रहा नोटिस...

1. दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत, आप के आरोपों की जांच हो
अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को यह नोटिस जांच में शामिल होने के लिए दिया जा रहा है। दरअसल कुछ दिनों पहले दिल्ली भाजपा इकाई ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक शिकायत सौंपी और उनसे आप के आरोपों की जांच करने को कहा।

2. ‌BJP बोली- आरोप लगाकर भाग नहीं सकते
शुक्रवार को जब केजरीवाल ने नोटिस नहीं स्वीकार किया तब दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले, 'हमने कहा था कि केजरीवाल सनसनी पैदा करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल के झूठ के पीछे का सच अब उजागर होने वाला है। वह जांच से नहीं भाग सकते। उन्हें जांच का सामना करना पड़ेगा।'

आप ने आरोप लगाया, मगर सबूत नहीं दिखाया
सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल 30 जनवरी को शहर के पुलिस प्रमुख से मिला था और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों की जांच की मांग की थी।

यहां पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात के बाद सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल से अपने आरोप साबित करने के लिए कहा गया था लेकिन आप की ओर से कोई भी सबूत के साथ आगे नहीं आया है।

सचदेवा ने कहा था कि इससे पता चलता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार थे।

केजरीवाल का दावा- BJP ने हमारे 21 विधायकों से बात की
केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा ने 7 आप विधायकों को कहा है कि 21 MLAs से बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि भाजपा का दावा है कि उन्होंने हमारे 21 विधायकों से बात की है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 7 विधायकों से बात की है और सभी 7 विधायकों ने भाजपा का ऑफर ठुकरा दिया। केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा नेता की इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया गया है।

आतिशी बोलीं- BJP जहां सरकार नहीं बना पाती, वहां सरकार तोड़ने की कोशिश करती है

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा नेता की बातचीत रिकॉर्ड की गई है, इसमें वे कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 21 विधायकों को हम तोड़ लेंगे और सरकार गिरा देंगे, लेकिन सभी MLA ने इस ऑफर को मानने से इनकार कर दिया है।

ये भाजपा के काम करने का तरीका है। उन्होंने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में ऐसे ही सरकारें गिराई हैं। जहां भाजपा चुनाव नहीं जीत पाती है, वहां वह चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिशें करती रहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.