रूस में रनवे पर इजरायलियों की तलाश में भीड़ ने अल्लाह हू अकबर के नारे के साथ बोला धावा, एयरपोर्ट बंद
Updated on
30-10-2023 01:49 PM
मॉस्को: रूस में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां के दागेस्तान में रविवार को उस समय एयरपोर्ट को बंद करना पड़ गया जब भीड़ इजरालियों को तलाशने के मकसद से पागलों की तरह यहां रनवे पर दाखिल हो गई और उसने प्लेन को भी घेर लिया। दरअसल यहां पर इजरायल से आए एक प्लेन की लैंडिंग हुई थी जिसमें इजरायली नागरिक सवार था। एयरपोर्ट को कई फ्लाइट्स को दूसरी दिशा की तरफ रवाना करना पड़ा और इसे कई अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ गया। वहीं, क्रेमलिन ने अभी तक घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
प्लेन में था एक इजरायली नागरिक रूस की सरकारी एविएशन एजेंसी रोसावित्सिया ने इस घटना पर बयान दिया है। एजेंसी ने कहा, 'मखाचकाला एयरपोर्ट ट्रैफिक एरिया में अज्ञात लोगों के प्रवेश के बाद, हवाई अड्डे की तरफ आने वाली और यहां से टेक ऑफ करने वाली फ्लाइट्स के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया गया है।' एजेंसी ने बताया है कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी फोर्सेज पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी ओर रूस की सरकारी मीडिया इजवेस्टिया और आरटी ने बताया है कि लोगों को इस बात की भनक लग गई थी कि इजरायल से एक व्यक्ति आया है। इसके बाद कई दर्जन लोग हवाई अड्डे और रनवे तक आ गए थे।
टेलीग्राम पर आए वीडियोज में नजर आ रहा है कि कुछ लोग बैरियर्स तक को पार कर गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलने और यहां आई कई कारों पर भी कब्जा कर लिया था। एक वीडियो में तो एक व्यक्ति रूस की रेड विंग्स कंपनी के प्लेन के पंख पर भी चढ़ गया था। फ्लाइटराडार के अनुसार, तेल अवीव से आने वाली रेड विंग्स फ्लाइट स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे मखचकाला में उतरी थी।
बैरियर्स तक तोड़े रूस की स्वतंत्र मीडिया सोता की तरफ से कहा गया है कि फ्लाइट मॉस्को के लिए उड़ान भरने से पहले माखचकाला में थोड़ी देर को रुकी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक भीड़ में से कुछ लोगों ने प्लेन की तरफ जाने से पहले पहले हवाईअड्डे पर लोगों से उनके पासपोर्ट देखने को कहा था। उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में पोस्टर था जिस पर लिखा था, 'बच्चों के हत्यारों के लिए दागिस्तान में कोई जगह नहीं है' और एक और शख्स 'अल्लाह हू अकबर' चिल्ला रहा था। रविवार को ही एक और जगह उत्तरी काकेशस के काबर्डिनो-बलकारिया में नालचिक शहर में एक यहूदी केंद्र में आग लगा दी गई थी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…