मेला जल विहार महोत्सव में रशियन डांसर को देख बेकाबू हुई भीड़, झांसी पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Updated on
06-10-2023 01:13 PM
झांसी: मऊरानीपुर नगर पालिका की ओर से आयोजित स्वीट नाइट कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़ को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यहां चल रहे मेला जल विहार महोत्सव के तहत गुरुवार रात स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन हर साल की तरह किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए रशियन डांसर को बुलाया गया था। डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद कुछ युवक मंच के पास डांस करने लगे और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी।
इस पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस ने युवकों की पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्वीट नाइट कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। दूसरी ओर इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।
एक युवक गंभीर रूप से घायल
दूसरी ओर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए लोगों में से एक युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। युवकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र ने बताया कि युवक की स्थिति अधिक गम्भीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…