Select Date:

सरपट भाग रहा क्रूड ऑयल, नोएडा-जयपुर सहित कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए दाम

Updated on 18-09-2023 02:12 PM
नई दिल्ली : कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। कीमतें बढ़कर 95 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.46 फीसदी या 0.43 डॉलर की बढ़त के साथ 94.36 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई फ्यूचर्स इस समय 0.52 फीसदी या 0.47 डॉलर की बढ़त के साथ 90.49 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करत दिखा। सोमवार को देश को बड़े महानगरों में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel prices) में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, कई कई शहरों में कीमतों में कुछ बदलाव हुआ है।

बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
बड़े महानगरों की बात करें, तो दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इन शहरों में बदले भाव
दिल्ली एनसीआर में आने वाले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 97.00 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। यहां डीजल 3 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये में मिल रहा है। यहां डीजल 13 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, जयपुर में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 108.45 रुपये और डीजल 8 पैसे बढ़कर 93.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.