सात हफ्ते चढ़ने के बाद उतरने लगा कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
Updated on
18-08-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। चीन में इकॉनमी के सुस्त पड़ने से तेल की मांग प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही अमेरिका में आने वाले दिनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना ने भी तेल की उड़ान को रोक रखा है। पिछले सात हफ्तों से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई थी लेकिन अब इसमें गिरावट की संभावना है। इस बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price) में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले साल अप्रैल में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। इसके बाद मई में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज में कटौती की थी।
दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
कच्चे तेल की कीमत
शुक्रवार को शुरुआती ट्रेड में तेल की कीमत में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। ब्रेंट क्रूड 0.19 परसेंट यानी 16 सेंट की तेजी के साथ 84.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.39 परसेंट यानी 31 सेंट की तेजी के साथ 80.70 डॉलर प्रति बैरल पर है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का जोर महंगाई कम करने पर है। उसने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी चीन से डराने वाले आंकड़े आ रहे हैं।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
अपने देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…