डाबर के 'प्रोडक्ट्स से कैंसर' होने का दावा, अमेरिका-कनाडा में केस दर्ज
Updated on
20-10-2023 03:32 PM
नई दिल्ली : डाबर इंडिया की तीन विदेशी सहायक कंपनियां अमेरिका और कनाडा में उनके 'हेयर-रिलैक्सर' उत्पादों से कथित तौर पर गर्भाशय कैंसर और अन्य संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने के आरोपों में मुकदमों का सामना कर रही हैं। कंपनियों पर अमेरिका और कनाडा में कई मुकदमें दायर किए गए हैं। ये कंपनियां नमस्ते लेबोरेटरीज एलएलसी, डर्मोविवा और डीआईएनटीएल हैं। हालांकि, इन सहायक कंपनियों ने आरोपों से इनकार किया है और इन मुकदमों में उनका बचाव करने के लिए वकील नियुक्त किया है।
उनका कहना है कि ये आरोप अप्रमाणित और अधूरे अध्ययन पर आधारित हैं। डॉबर इंडिया ने बुधवार देर रात एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि अमेरिका और कनाडा में संघीय और राज्य दोनों अदालतों में केस दायर किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, ये मामले शुरुआती चरणों में हैं। वर्तमान में, एमडीएल में लगभग 5,400 मामले हैं, जिनमें नमस्ते, डर्मोविवा और डीआईएनटीएल और कुछ अन्य कंपनियों को प्रतिवादी बनाकर उनकी शिकायत की गई है।
कंपनी ने बताया कि कि हेयर रिलैक्सर उत्पाद को लेकर कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए हैं कि इसमें ऐसे रसायन हैं और इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सहायक कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद डाबर के शेयरों पर गुरुवार की सुबह शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…