Select Date:

जापान में भूकंप-सुनामी के बाद लैंडस्लाइड का खतरा भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 03-01-2024 02:22 PM

जापान में 1 जनवरी को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद अब भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि भूकंप से कई सड़कें, इमारतें तबाह हुई हैं। ऐसे में बारिश से मलबा निचले इलाकों में बह सकता है। जिससे लैंडस्लाइड हो सकती है।

इशिकावा में नए साल के पहले दिन आए भूकंप के बाद सुनामी आ गई थी। वाजिमा शहर में करीब 4 फीट ऊंची (1.2 मीटर) लहरें उठीं थीं। हालांकि 1 जनवरी की शाम को सरकार ने सुनामी की हाईएस्ट वॉर्निंग वापस ले ली थी। वहीं, भूकंप से अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

'द गार्डियन' ने जापानी मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह तक 400 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए हैं। इस बीच कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें भूकंप से हुई तबाही नजर आ रही है।

सुजु शहर 90% तबाह
अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजी ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। BBC ने जापानी मीडिया क्योडो के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इशिकावा प्रांत का सुजु शहर 90% तबाह हो चुका है।

वाजिमा शहर का दूसरे शहरों से कनेक्शन टूटा
भूकंप का केंद्र वाजिमा शहर में था। लिहाजा सबसे ज्यादा तबाही इसी शहर में हुई। यहां सड़कें टूट गई हैं। दूसरे शहरों से वाजिमा का कनेक्शन भी टूट गया है। यहां मदद नहीं पहुंच पा रही है। लोग शेल्टर होम्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

40 घंटे बाद भी लोगों को रेस्क्यू करना मुश्किल
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा- भूकंप के 40 घंटे बाद भी हालात मुश्किल नजर आ रहे हैं। हमें खबरें मिल रही हैं कि कई इलाकों में मदद नहीं पहुंच पा रही है। खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

3 हजार से ज्यादा राहत-बचाव कर्मी जुटे हुए हैं। 57 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। पुलिस, दमकल विभाग, लोकल अथॉरिटी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों तक मदद पहुंच सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.