Select Date:

दिन हो या रात, उत्तर कोरिया की किसी भी मिसाइल को मार गिराएंगे... जापान का ऐलान-ए-जंग

Updated on 12-06-2023 07:40 PM
टोक्यो: जापान ने उत्तर कोरिया के मिसाइल को नष्ट करने के आदेश को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि जापान के लिए खतरा बनने वाली उत्तर कोरिया की किसी भी मिसाइल को मार गिराया जाएगा। जापानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 मई 2023 को जारी बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने के उपाय शुरू करने के आदेश के संबंध में हम इसे अस्थायी रूप से 11 जून 2023 के बाद की अवधि के लिए बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में उत्तर कोरिया की कई मिसाइलों ने जापान के ऊपर से उड़ान भरी हैं। इनमें से कुछ मिसाइलें तो जापानी जलक्षेत्र के अंदर गिरी भी हैं, हालांकि उनसे कोई नुकसान नहीं हुआ है।


समुद्र में गिर गई थी उत्तर कोरियाई सैटेलाइट

जापान की स्थानीय मीडिया ने बताया कि प्योंगयांग के नेशनल एयरोस्पेस डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने चोलिमा-1 कैरियर रॉकेट पर लगे मल्लिगयोंग-1 सैन्य टोही उपग्रह को असफल रूप से लॉन्च किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण के अलग होने के बाद, दूसरे चरण का इंजन प्रज्वलित नहीं हो सका, जिससे रॉकेट का जोर कम हो गया और वह पीले सागर में गिर गया।


जापान ने उत्तर कोरिया के सामने जताया विरोध

लॉन्च के बाद, टोक्यो ने उत्तर कोरिया को बीजिंग में राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक विरोध भेजा, जिसमें जापान की सुरक्षा के लिए प्योंगयांग के कार्यों की निंदा की गई। बदले में, अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने अंतरराष्ट्रीय नौवहन की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे के रूप में उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। 4 जून को उत्तर कोरिया ने एक बयान के साथ जवाब दिया, जिसमें उसने संगठन को भविष्य के प्रक्षेपणों के बारे में सूचित करना बंद करने की धमकी दी थी।

लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया पिछले दो साल से लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। वर्तमान में उत्तर कोरिया के शस्त्रागार में ऐसी मिसाइलें शामिल हो चुकी हैं, जो अमेरिका तक मार करने में सक्षम हैं। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन अपनी मिसाइलों को सैन्य परेडों में शामिल कर दुनिया को दिखाते रहे हैं। उत्तर कोरिया से सबसे अधिक खतरा दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका को है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.