महादेव सट्टा ऐप आरोपी के 2 दिन से लापता पिता का मिला शव, संदिग्ध हालत में कुएं में तैरती मिली बॉडी
Updated on
06-12-2023 01:07 PM
दुर्गः छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा में आया महादेव ऑनलाइन सट्टा एप चुनाव पूरा होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एप मामले में अरेस्ट हुए आरोपी के पिता का शव कुए में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। आरोपी असीम दास को पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके पिता सुशील दास का शव कुएं में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
दरअसल, दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले अछोटी गंवा के एक कुएं में शव बरामद हुआ है। असीम के पिता एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। वे रविवार के दिन से गायब थे मंगलवार की दोपहर को उनका शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो दिनों से गायब थे आरोपी के पिता
महादेव सट्टा ऐप के आरोपी असीम के पिता सुशील दास अछोटी गांव में ही एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का ही काम करते थे। रविवार की रात वें ड्यूटी करने के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद घर ही नहीं लौटे। वे रविवार से ही लापता थे। घरवालों ने उनकी तलाश के लिए पूरे गांव के साथ ही आसपास के गांव में भी तलाश की थी लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। मंगलवार के दिन ग्रामीणों ने गांव के ही एक कुएं में किसी व्यक्ति की लाश को देखा। शंका होने पर परिजनों को बुला लिया साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। शव को निकालकर देखने पर लाश सुशील दास की होना सामने आया।
महादेव ऐप घोटाले के आरोपी का पिता है सुशील
मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि सुशील दास आरोपी असीम दास का पिता है। असीम दास वहीं आरोपी है जिसे ईडी ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पकड़ा है। मृतक के बेटे असीम को पुलिस ने घोटाले के मामले में नवंबर महीने में अरेस्ट किया था। इसी से पूछताछ के बाद सीएम भूपेश बघेल का नाम महादेव एप मामले में सामने आया था। इसी आरोपी के पिता का शव कुएं में मिला है।
पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका
आरोपी असीम दास के पिता के शव को बरामद करने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शव को लेकर पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच के बाद मामला सुसाइड का लग रहा है। बॉडी में किसी तरह के मारपीट और झड़प के निशान नहीं मिले है। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। वहीं, शव को हॉस्पिटल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों सहित इस घोटाले से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी देखते हुए महादेव ऐप घोटाले के आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…