Select Date:

इजराइल और हमास के बीच डील फिलिस्तीन ने कहा- सीजफायर की कोई उम्मीद नहीं

Updated on 18-01-2024 12:39 PM

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच हमास की कैद में मौजूद बंधकों के लिहाज से अच्छी खबर है। अब बंधकों को दवाइयां और दूसरी मेडिकल फैसेलिटीज मिलेंगी। जानकारी के मुताबिक- यह डील फ्रांस, कतर और यूएन के बीच बातचीत के बाद हो सकी।

दूसरी तरफ, फिलिस्तीन के एक डिप्लोमैट ने कहा है कि इजराइल और हमास के बीच जंग में अब किसी सीजफायर की उम्मीद नहीं है।

बंधकों को राहत

कतर के जरिए इजराइल लगातार ये कोशिश कर रहा था कि हमास की कैद में मौजूद बंधकों को कम से कम दवाइयां पहुंचाई जा सकें। इसके बाद फ्रांस ने भी अपने डिप्लोमैट्स को एक्टिव किया और आखिरकर यह डील हो गई।

हालांकि, अब भी इसमें कुछ पेंच नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत तो यही है कि इजराइल चाहता है कि तमाम कंटेनर उसकी सेना चेक करे और इसके बाद ही इन्हें गाजा में भेजा जाए। दूसरी तरफ, हमास ऐसा नहीं चाहता।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा- कुछ परेशानियां हैं, लेकिन इन्हें दूर करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

सीजफायर अब मुश्किल

फिलिस्तीन के डिप्लोमैट हुसैन जोमलोत ने बुधवार को लंदन में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान इजराइल और हमास की जंग में दुनिया की भूमिका और सीजफायर पर मुश्किल सवालों के जवाब दिए।

हुसैन ने कहा- मुझे नहीं लगता कि इजराइल अब हमास को किसी भी रूप में कोई राहत देगा। इसका सबसे बड़ा सबूत तो यह है कि इजराइल ने गाजा की पूरी तबाही के बावजूद अब तक एयरस्ट्राइक बंद नहीं की हैं। हम ये नहीं कहते कि हमास को कितना नुकसान हुआ है, लेकिन इतना तो तय है कि गाजा के आम लोगों के लिए जिंदगी नर्क बन चुकी है।

हुसैन ने कहा- हम चाहते हैं कि दुनिया इस मामले में दखल दे और कम से कम आम लोगों की परेशानियों को दूर करने के रास्ते तलाशे जाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.