पुलिस कस्टडी में शराब पीने के आरोपी की मौत, भाकपा माले ने गया में निकाला प्रतिवाद मार्च
Updated on
25-08-2023 01:32 PM
गया: गया में एक शख्स राजू चौधरी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद भाकपा माले ने न्याय के लिए प्रतिवाद मार्च निकाला। राजू चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 15 अगस्त को जिले के बाराचट्टी थाना के सरमां निवासी राजू चौधरी को शराब पीने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उसे शराब मामले में गया व्यवहार न्यायालय में पेश किया था। उसी समय राजू चौधरी की तबीयत बिगड़ी और पुलिस अभिरक्षा में गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। राजू चौधरी की इलाज के दौरान 18 अगस्त को मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एनएच 2 पर शव रखकर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि राजू चौधरी बिल्कुल स्वस्थ था, उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।
भाकपा माले ने न्याय के लिए निकला प्रतिरोध मार्च
भाकपा माले ने मृतक राजू चौधरी की न्याय के लिए प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च में मृतक की पत्नी मीना देवी, मां और बच्चे भी शामिल थी। प्रतिरोध मार्च बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सरमां पोखर से नारेबाजी करते हुए जीटी रोड होते हुए सोभ बाजार तक आया। इसके बाद वहां पर सभा का आयोजन किया गया। भाकपा माले ने परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर ने कहा की राज्य में शराबबंदी के नाम पर लगातार गरीबों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।बाराचट्टी भाकपा माले प्रखंड सचिव श्रीचंद दास ने सभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि बाराचट्टी में पुलिस को मनमानी की छूट नहीं मिलेगी। सभा में शामिल
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…