CM योगी के हमशक्ल की मौत, अखिलेश बोले- हत्या हुई है, पीट-पीटकर मार डाला
Updated on
12-08-2023 12:40 PM
उन्नाव: समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक और अखिलेश यादव के करीबी रहे योगी के हमशक्ल कहे जाने वाले सुरेश ठाकुर योद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई एसपी मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह दावा किया है की उनकी पीट पीट कर हत्या की गई है।
अखिलेश लगाया हत्या का आरोप
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा की सपा के प्रचारक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट पीट कर हत्या की घटना अत्यंत ह्रदय विदारक है और सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।
पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सुरेश ठाकुर उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना अंतर्गत चौपाई गांव के रहने वाले थे सुरेश की पत्नी सरिता ने बताया की बीते 27 जुलाई को उनकी गांव के दो लोगों से विवाद हो गया था जिसके चलते दोनों लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी पिटाई से घायल हुए सुरेश की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। सरिता ने उन्नाव पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की जिले की पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई पुलिस ने कार्रवाई तो नहीं की बल्कि समझौता कराने के प्रयास में थी।।
क्या बोली पुलिस
वहीं दूसरी तरफ सीओ हसनगंज संतोष सिंह ने बताया की सुरेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है साथ ही बताया की उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे सीओ ने आगे बताया की 10 तारीख को सुरेश की अचानक तबियत खराब हुई थी तबियत खराब होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस के द्वारा सुरेश का पीएम करवाया गया जिसमें हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…