'अगली बैठक में तय करो सबकुछ', कांग्रेस की करारी हार के बाद नीतीश ने अब कर दिया ऐलान
Updated on
06-12-2023 12:43 PM
पटना: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस को आंखे दिखाई जानी शुरू हो चुकी हैं। ममता और अखिलेश बोल ही चुके थे। काफी दिनों से चुप बैठे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी इशारों में कांग्रेस को खरी-खरी सुना दी है। खैर, ये तो होना ही था। जिस तरह से नीतीश को इंडिया की बैठकों में किनारे लगाया गया था, उसी वक्त ये तय हो गया था कि नीतीश मौका मिलते ही कांग्रेस को जरूर सुनाएंगे। इधर काफी दिनों से नीतीश की तबीयत नासाज थी। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि नीतीश कांग्रेस की अपने दम पर जीत की बात से नाराज भी थे। कहा जा रहा था कि नतीजों से पहले ही नीतीश बीमार होने के बहाने कोपभवन में चले गए हैं। लेकिन अब नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है।
पढ़ लीजिए नीतीश का ये ऐलान
INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'खबरें छप रही थी कि हम बैठक में नहीं जा रहे, हमारी तबीयत खराब थी। अगली बैठक होगी तो हम कहेंगे कि आगे की सभी चीजें तय कर ली जाएं। मैंने शुरू से कहा है कि यह देश के हित में हैं, मेरी बातें उठती हैं, मैं साफ करना चाहता हूं कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैंने काफी सेवा की है।' लेकिन इस बयान में एक लाइन में उन्होंने काफी कुछ साफ कर दिया। समझिए कैसे
इस बयान से पहले खरगे ने ये कहा
उधर कांग्रेस की तरफ से भी तेवरों में कमी नहीं दिख रही है। INDIA गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'वह हम तय करेंगे, बैठक का समय तय किया जाएगा, हम फ्लोर मीटिंग कर रहे है उसमें बात होगी।' मतलब कुल मिलाकर तीन राज्यों में हार के बाद भी कांग्रेस किसी भी पार्टी को ये महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है कि इंडिया गठबंधन में ड्राइविंग सीट पर वही रहेगी।
अब नीतीश के बयान का मतलब समझिए
नीतीश कुमार के इस बयान का मतलब साफ है कि वो अगली बैठक में सबकुछ तय देखना चाहते हैं। मसलन सीटों का बंटवारा कैसे होगा, किसको क्या जिम्मेदारी मिलेगी। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में किस एजेंडे को लेकर मैदान में उतरेगा? 'और सबसे अहम ये कि इंडिया गठबंधन का संयोजक कौन होगा?'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…