मां बनने के बाद पहली बार बेटी दुआ को लेकर निकलीं Deepika Padukone, लाडली को सीने से चिपकाई आईं नजर
Updated on
08-11-2024 02:31 PM
सितंबर में मां बनने के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर नजर आईं। बेटी को सीने से लगाए नजर आईं दीपिका और उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आए। ये तीनों मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर दिखे।
दीपिका ने सितंबर में बेटी को जन्म दिया। हॉस्पिटल से घर आने के ठीक दो महीने बाद अब दीपिका बेटी को लेकर घर से बाहर निकली हैं। पहली बार अपनी लाडली को सीने से चिपकाए हुए पब्लिकली स्पॉट हुई हैं।
मां-बेटी पर सबने जमकर प्यार बरसाया
दीपिका बेटी को बेबी करियर में ले जाती दिखीं। बच्चे को उन्होंने पूरी तरह से कवर कर रखा था। इन झलकियों को देखकर फैन्स भी खूब कॉमेंट कर रहे हैं और मां-बेटी पर सबने जमकर प्यार बरसाया है।
मां की गोद में आराम फरमाती नजर आई
याद दिला दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में कोंकणी और सिंधी परंपराओं के साथ रस्में निभाई गईं। बताते चलें कि 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया। दिवाली के मौके पर दीपिका ने अपनी बेटी की एक झलक फैन्स को दिखाई थी। इस तस्वीर में बेटी का पैर उन्होंने बेटी के पैर की झलक दिखाई थी और वो मां की गोद में आराम फरमाती नजर आई थीं। इसी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा।
बेटी का नाम दुआ रखने पर लोगों ने किया कॉमेंट
हालांकि, सोशल मीडिया पर काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो बेटी का नाम दुआ रखने पर रिएक्ट किया है। एक ने कहा- लक्ष्मी नाम सही रहता। एक औऱ ने कहा- प्रार्थना नाम रखतीं तो सुनने में और अच्छा लगता।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…