राज कपूर के अंतिम संस्कार में एक अकेली महिला थीं दीप्ति नवल, बोलीं- उन्हें अलविदा कहने के लिए सीमा तोड़ दी थी
Updated on
18-12-2024 03:23 PM
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर। कुछ दिनों पहले उनकी 100वीं जयंती हुई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें याद किया। फैंस ने उन्हें याद किया। अब एक्ट्रेस दीप्ति नवल ने उनसे पहली और आखिरी मुलाकात का यादगार किस्सा शेयर किया है, जो उनके जहन पर छपा हुआ है।
70 के दशक की शुरुआत में दीप्ति नवल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, मिडटाउन मैनहट्टन में हंटर कॉलेज में स्टूडेंट थीं। तब उन्होंने रेडियो पर 'रंग महल' नाम के एक म्यूजिक प्रोग्राम को होस्ट किया था। इसमें पुराने हिंदी गाने बजाए गए, जोकि दीप्ति को बहुत पसंद थे। ये गाने वहां रहने वाले NRI के लिए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय बहुत छोटा था। आज तो वहां हर दूसरा व्यक्ति भारतीय ही होता है।
राज कपूर की फैन दीप्ति नवल
Deepti Naval अपने शो में न्यूयॉर्क आने वाली हस्तियों को बुलाना चाहती थीं। पहले फिल्ममेकर और एक्टर सुनील दत्त आए। इसके बाद राज कपूर। दीप्ति तब राज कपूर की फिल्मों और गानों की फैन थीं। उन्होंने बचपन से ही राज कपूर की कई फिल्में देखी थीं।
राज कपूर से ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
दीप्ति ने 'संगीत के धनी' राज कपूर के साथ एक घंटे की बातचीत को याद किया। वो कॉलेज के दोस्तों और भारी-भरकम टेप रेकॉर्डर के साथ उनका इंटरव्यू लेने पहुंचीं। वो कहती हैं, 'राज कपूर बहुत प्यारे थे। उनसे बात करना आसान था। अपनी लाइफ और काम के बारे में बात करने के लिए वो खुले हुए थे, उन्हें किस चीज ने प्रेरित किया और उनके लिए क्या मायने रखता था।'
मुंबई में कई बार मिलीं
इसके बाद दीप्ति मुंबई में राज कपूर के साथ कई बार मिलीं। यहां तक कि वो दीप्ति की बर्थडे पार्टी में मुख्य अतिथि थे। वो कहती हैं, 'मुझे बहुत गर्व है और मैं बहुत खुश हुई कि वे मेरे अपार्टमेंट में आए, जिसे मैंने तब खरीदा था। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मेरे पिता भी वहां मौजूद थे।'
अंतिम संस्कार में तोड़ दी थी सीमा
दीप्ति ने राज कपूर संग आखिरी मुलाकात को भी याद किया। उन्हें जैसे ही पता चला कि अब राज कपूर नहीं रहे तो वहां से भागी। उन्होंने कहा, 'जहां कैब मिली, मैंने कैब ली, जहां ऑटो मिला, मैंने ऑटो लिया और बस अंदर (शमशान घाट) घुस गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जा रहा था और चिता पहले से ही जल रही थी। मैं वहां खड़ी थी। चुप। हैरान। अचानक मुझे महसूस हुआ कि मैं वहां एकमात्र महिला थी जो वहां मौजूद थी। मुझे अहसास हुआ कि अंतिम संस्कार में परिवार द्वारा महिलाओं को एक सीमा से आगे जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अनजाने में मैंने राज जी को अंतिम अलविदा कहने के लिए इस सीमा को भी तोड़ दिया था।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…