Select Date:

दिल्ली पुलिस का दावा-देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश:सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक स्थलों तक पुलिस अलर्ट पर

Updated on 05-02-2024 12:17 PM

बनारस में ज्ञानवापी मंदिर को लेकर कोर्ट के आदेश, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह को लेकर विवाद और दिल्ली के महरौली में मस्जिद ढहाए जाने के बाद देश विरोधी ताकतें माहौल खराब करने की कोशिश में जुटी हैं। इसका खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की एक खुफिया रिपोर्ट में हुआ है।

इसी के मद्देनजर दिल्ली में अलर्ट का एक गोपनीय मैसेज सभी जिलों के डीसीपी, ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर यूनिट और साइबर यूनिट को भेजा गया है और उनसे शरारती तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। स्पेशल ब्रांच की ओर से दिल्ली पुलिस की यूनिटों को हाल ही में जारी एडवाइजरी में कहा गया कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शरारती तत्व धार्मिक स्थलों में जबरन घुस सकते हैं। इसलिए धार्मिक संगठनों से लेकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष रूप से निगरानी की जाए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ कमेंट करने वालों पर नजर रखें। महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के बाहर सादी वर्दी में जवानों को तैनात करे। हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सभी धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस इंतजाम किए जाएं।

सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
दरअसल 24 जनवरी को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से जुड़ी एएसआई की एक रिपोर्ट सार्वजनिक हुई थी। इसमें कहा गया था कि मस्जिद का निर्माण औरंगजेब के शासनकाल के दौरान हिंदू मंदिर के अवशेषों पर किया गया था। 31 जनवरी को श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर व्यास का तहखाना के अंदर कोर्ट ने पूजा करने की अनुमति दी, जिसके बाद वहां पूजा भी शुरू हो चुकी है।

30 जनवरी को दिल्ली के महरौली इलाके में अतिक्रमण के तहत डीडीए ने पुरानी मस्जिद को ढहा दिया था। इसके बाद से ही मामला गर्माया हुआ है और धार्मिक व राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच सोशल मीडिया पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।

छिटपुट विवाद की आढ़ में फैला सकते हैं बड़ी गड़बड़ी
अंदेशा है कि आने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सुर्खियों बटोरने के लिए इस मुद्दे को उछाल सकते हैं। स्पेशल ब्रांच की ओर से अंदेशा जाहिर किया गया है कि छिटपुट विवाद की आढ़ में शरारती तत्व बड़ी गड़बड़ी फैला सकते हैं, इसलिए पुलिस की सभी यूनिटों को विशेष रूप से अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। खुफिया विभाग ने हिदायत दी है कि तमाम धार्मिक संगठनों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जाए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अलर्ट मोड पर रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.