Select Date:

G20 सम्मेलन से दिल्ली वालों को 400 करोड़ का नुकसान, जानिए क्या कह रहे हैं कारोबारी

Updated on 11-09-2023 02:44 PM
नई दिल्ली : भारत की अध्यक्षता में हुई जी-20 समिट (G20 Summit) शानदार तरीके से सफल रही है। लेकिन जी20 समिट के दौरान बाजार बंद रहने से दुकानदारों को नुकसान हुआ है। समिट के दौरान नई दिल्ली में कई जगहों पर बाजार और मॉल बंद रहे। इससे दुकानों और रेस्टोरेंट्स को करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। साथ ही 9,000 के करीब डिलीवरी वर्कर्स प्रभावित हुए हैं। इंडस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल्ड जोन के बाहर भी कई बिजनसेज की बिक्री आधी रह गई, क्योंकि यातायात प्रतिबंधों के चलते लोग बाहर कम निकले।

3 दिन रहा बंद

न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, 'बंद के इन तीन दिनों में व्यापारियों को करीब 300-400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।' नई दिल्ली जिले में सभी वाणिज्यिक और आर्थिक प्रतिष्ठान 8 से 10 सिंतबर के बीच बंद रहे थे।


दिल्ली में 50 फीसदी गिरी बिक्री

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स के चेयरमैन अंजन चटर्जी ने कहा, 'दिल्ली में डाइन और डिलीवरी दोनों के नंबर्स में कम से कम 50 फीसदी की गिरावट आई है। एनसीआर में सेल्स 20 फीसदी गिर गई। जाहिर है कि इतने बड़े इवेंट की मेजबानी के कारण बिक्री प्रभावित हुई है। हमारे वेंडर्स ने भी इस अवधि में सप्लाई डिलीवर करने में असमर्थता व्यक्त की।'

लॉन्ग वीकेंड के कारण ज्यादा नुकसान

यह शिखर सम्मेलन एक लॉन्ग वीकेंड में हुआ है, इसलिए व्यापार के मौकों का और नुकसान हुआ। लाइट बाइट फूड्स के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल ने कहा, 'दिल्ली में हमारी सेल्स करीब 50 फीसदी कम है। वहीं, गुरुग्राम में हमारी बिक्री 20 फीसदी प्रभावित हुई है।'

पूरी राजधानी में दिखा असर

देश के राजधानी के टॉप मार्केट्स जैसे- खान मार्केट, कनॉट प्लेस और जनपथ शॉपिंग और फूड के लिए से दिल्ली की सबसे खास जगहों में शामिल हैं। ये बड़ी संख्या में इंटरनेशनल विजिटर्स को आकर्षित करते हैं, लेकिन ये एक शानदार अवसर से चूक गए। अधिकारियों ने कहा कि बंद का प्रभाव पूरी राजधानी में महसूस किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.