खेतों में जाकर केले की जांच करेंगे अफसर
बिहार में आमतौर पर अल्पान, चीनिया और मालभोग केले की खेती होती है। संजय अग्रवाल ने पौधा संरक्षण को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र में अधिकारी जाकर फसलों में लगे कीट-रोग पर नियंत्रण के लिए किसानों को सुझाव देंगे। साथ अगले वर्ष केले की खेती 45 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 60 हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है।
