Select Date:

पेइंग गेस्ट की खूब बढ़ रही है डिमांड, जानिए कौन शहर है आगे

Updated on 14-09-2023 02:31 PM
नई दिल्ली: कोरोना के बाद कॉलेज पहले की तरह चलने लगे। वर्क फ्रॉम होम (WFH) खत्म होने से दफ्तरों में भी कर्मचारी वापस लौट गए हैं। इसके साथ ही इकॉनमी की रफ्तार बढ़ने से रोजगार के नए अवसर भी खुल रहे हैं। इसलिए शहरों में पेइंग गेस्ट या पीजी (PG) अकोमोडेशन की मांग में तेज बढ़ोतरी हुई है। इसका खुलासा प्रोपर्टी बायर्स और सेलर्स के ऑनलाइन प्लेटफार्म मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट 'एक्सप्लोरिंग द करंट लैंडस्कैप ऑफ पीजी अकोमोडेशन इन इंडिया' से हुआ है।

दिल्ली एनसीआर टॉप पर

मैजिकब्रिक्स की इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022-23 के दौरान दिल्ली एनसीआर में पीजी अकोमोडेशन की सप्लाई और डिमांड में टॉप पर है। इस दौरान पीजी की कुल डिमांड में 24 फीसदी जबकि कुल सप्लाई में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद बेंगलुरु का स्थान रहा जहां मांग में 23 फीसदी जबकि सप्लाई में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। मुंबई मेट्रोपोलिटन एरिया (MMR) में डिमांड और सप्लाई में 16-16 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

डबल और ट्रिपल शेयरिंग वाले पीजी ट्रेंड में

इस रिपोर्ट के मुताबक देश भर में डबल और ट्रिपल अकोमोडेशन वाले पीजी डिमांड में हैं। इसका मतलब है कि एक कमरे में डबल बेड या ट्रिपल बेड के पीजी पसंद किए जा रहे हैं। आलोच्य अवधि के दौरान 68.5 फीसदी किरायेदारों ने डबल और ट्रिपल पीजी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। तभी तो मैजिकब्रिक्स प्लेटफॉर्म पर करीब 71 फीसदी पीजी की लिस्टिंग डबल शेयरिंग या फिर बड़े सेटअप के थे।

क्या है पीजी का किराया

मैजिकब्रिक्स के मुताबिक पीजी अकोमोडेशन में डबल शेयरिंग का किराया 6,800 से 10,000 रुपये के बीच है जबकि ट्रिपल शेयरिंग वाले पीजी का किराया 4,800 से 7,700 रुपये के बीच है। कहीं कहीं सिंगल या एक कमरे में चार व्यक्तियों के पीजी की अवेलेबल हैं या लोग खोजते हैं। पर इसकी चर्चा इस रिपोर्ट में नहीं की गई है।लेकिन, चाहे गर्ल हो या ब्वॉय, सबने अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले पीजी को तवज्जो दी है। इस तरह के पीजी की डिमांड करीब 55 फीसदी थी।

डिमांड किससे जुड़ी है?

मैजिकब्रिक्स के सीईओ सुधीर पई का कहना है कि भारत में पीजी अकोमोडेशन की डिमांड में बढ़ोतरी, दरअसल तेजी से हो रहे शहरीकरण के साथ-साथ बेहतर शिक्षा और करियर के अवसरों की तलाश से जुड़ी है। जिन शहरों में स्टुडेंट्स और कामकाजी लोगों की संख्या काफी अधिक है, वहां के पीजी मार्केट में जबरदस्त उछाल देखा गया है। इसके अलावा भारत में मिलेनियल्स की कुल आबादी 52 फीसदी है। इन्हीं की वजह से पीजी जैसे अफोर्डेबल और सुविधाजनक अकोमोडेशन की मांग में लंबी अवधि में भी बरकरार रहने की संभावना है।

क्यों लोकप्रिय हो रहे हैं पीजी

दो या तीन दशक पहले की बात करें तो छोटे शहरों या गांवों से दिल्ली आने वाले बच्चे बड़े शहरों में लॉज या कमरे ढूंढते थे। वे एक दो स्टुडेंट्स के साथ कमरे में रहते थे। लॉज में ही तख्त या चौंकी की व्यवस्था होती थी। स्टुडेंट अपने घर से गद्दा-तकिया लेकर आते थे या उसी शहर में बनवा लेते थे। फिर रहना शुरू कर देते थे। आजकल के बच्चे इतना जहमत नहीं उठाना चाहते हैं। चूंकि पीजी में रहने-खाने से लेकर बेड, आलमारी सबकी पूरी व्यवस्था होती है। इसलिए नए जमाने के बच्चे पीजी को तवज्जो देते हैं। सुधीर पई का कहना है कि पीजी आवास बेहद किफायती होते हैं। यही इसकी बढ़ती लोकप्रियता का कारण है। मकानमालिकों के लिए भी यह आकर्षक है क्योंकि इसमें पारंपरिक रेसिडेंसियल मार्केट के मुकाबले ज्यादा किराया मिलता है। इसमें जोखिम भी कम रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.