Select Date:

भगवा राष्ट्रध्वज की मांग, शिवाजी महाराज जैसा हो हिंदुओं का DNA, जानिए कौन हैं महाराष्ट्र के संभाजी भिड़े

Updated on 16-08-2023 02:24 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में संभाजी भिड़े का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। राज्य में लाखों की तादात में उनके अनुयायी और समर्थक हैं। कट्टर हिन्दुत्वादी छवि वाले संभाजी भिड़े अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। बीते महीने उन्होंने महात्मा गांधी और उनके माता- पिता को लेकर भी विवादित बयान दिया है। जिसकी वजह से पूरे राज्य में कांग्रेस ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में भिड़े के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है। बहरहाल, स्वतंत्रता दिवस पर भी संभाजी भिड़े और उनके समर्थकों ने सांगली जिले में भगवा रैली निकालकर तिरंगा यात्रा और तिरंगे का विरोध किया। भिड़े ने कहा कि देश का राष्ट्रध्वज तिरंगा नहीं बल्कि भगवा होना चाहिए। इस मुद्दे पर कांग्रेस के भिड़े और उनके समर्थकों की आलोचना की है। यह बात संभाजी भिड़े इसके पहले भी कह चुके हैं।

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में भी 1 जनवरी, 2018 को संभाजी भिड़े और हिंदू एकता अघाड़ी के मिलिंद एकबोटे पर पुणे के पिंपरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। दोनों हिंदुत्ववादी नेताओं पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा था। इस घटना की वजह से संभाजी भिड़े का नाम उस समय चर्चा में आया था। कुछ महीने पहले भी संभाजी भिड़े की एक बात चर्चा का केंद्र बनी थी। जब उन्होंने एक महिला पत्रकार से यह कह दिया था कि पहले बिंदी लगाओ फिर बात करूंगा। भारत माता कोई विधवा नहीं हैं।

कौन हैं संभाजी भिड़े?
नब्बे साल के संभाजी भिड़े महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं। वे महाराष्ट्र के शिव प्रतिष्ठान नाम के हिंदू संगठन प्रमुख भी हैं। संभाजी आरएसएस के बड़े कार्यकर्ता बाबाराव भिड़े के भतीजे हैं। वे खुद भी आरएसएस से जुड़े थे लेकिन बाद में विवाद होने पर उन्होंने सांगली में आरएसएस के समानांतर एक अलग संगठन तैयार किया। संभाजी ने 1984 में श्री शिव प्रतिष्ठान की स्थापना की। शिव प्रतिष्ठान संगठन की वेबसाइट के मुताबिक भिड़े का लक्ष्य हिंदुओं को शिवाजी और संभाजी के ब्लड ग्रुप का बनाना है।

पीएम भी कर चुके हैं तारीफ
प्रधानमंत्री बनने से पहले साल 2014 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी की मुलाकात संभाजी भिड़े से रायगढ़ किले पर हुई थी। इस दौरान मोदी ने मंच से संभाजी भिड़े की तारीफ की थी। उस समय मोदी ने कहा था कि मैं भिड़े गुरु जी का बहुत आभारी हूं क्योंकि उन्होंने मुझे निमंत्रण नहीं दिया बल्कि हुक्म दिया था। मैं भिड़े गुरु जी को बहुत सालों से जानता हूं और हम जब सामाजिक जीवन के लिए कार्य करने के संस्कार प्राप्त करते थे। तब हमारे सामने भिड़े गुरु जी का उदाहरण दिया जाता था। अगर कोई भिड़े गुरु जी को बस पर या ट्रेन के डिब्बे में मिल जाए तो वह कल्पना नहीं कर सकता कि ये कितने बड़े महापुरुष हैं, कितने बड़े तपस्वी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.