किरोड़ी लाल मीणा को जातिगत आधार पर सीएम बनाने की मांग, बीजेपी नहीं कांग्रेस के विधायक ने पीएम को लिखा पत्र
Updated on
11-12-2023 12:43 PM
जयपुर : राजस्थान में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री को लेकर संशय अभी भी बरकरार है। बीजेपी ने भले ही केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी, लेकिन विधायक दल की बैठक कब होगी। यह तय नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री के दावेदारों को लेकर अटकलों का बाजार जमकर गर्म है। इस बीच मीणा समाज के बड़े नेता और सवाई माधोपुर के विधायक किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठने लगी है। यह मांग बीजेपी ने नहीं बल्कि कांग्रेस के गंगापुर सिटी के विधायक रामकेश मीणा ने की है। इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी ने को पत्र लिखकर आग्रह किया है।
किरोड़ी ने लोगों के लिए बहुत संघर्ष किया :रामकेश मीणा
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में जातिगत समीकरणों को देखते हुए आदिवासी नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया। अब इसको लेकर माना जा रहा है कि राजस्थान में भी यही फार्मूला अपनाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गंगापुर सिटी के विधायक और राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के अध्यक्ष रामकेश मीणा ने आदिवासी कार्ड खेलने की कोशिश की है। उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समुदाय की भावनाओं से अवगत कराया है। साथ में कहा है कि किरोड़ी मीणा ने बहुत संघर्ष किया है और कई आंदोलन का नेतृत्व किया है। ऐसे में समुदाय की मांग है कि किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाया जाए।
जातिगत समीकरणों को देखते सियासत में हलचल
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में जातिगत समीकरणों को देखते हुए मुख्यमंत्री का चुनाव किया। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए आदिवासी वर्ग को साधते हुए बड़ा दांव खेला। जिसमें उन्होंने आदिवासी नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया। अब सियासत राजनीतिक समीकरणों के आधार पर गर्म हो चुकी है। बीजेपी ने जिन जिन राज्यों में बहुमत हासिल किया है। वहां भी अब जातिगत आधार पर मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान में अब मीणा समाज ने भी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…