Select Date:

न्यूयॉर्क-येल यूनिवर्सिटीज में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन:अमेरिकी पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को किया अरेस्ट

Updated on 24-04-2024 01:23 PM

अमेरिका की येल और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में सोमवार रात (22 अप्रैल) को फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा कर रहे थे।

येल यूनिवर्सिटी के मुताबिक पुलिस ने 50 से ज्यादा छात्रों को अरेस्ट किया और कैंपस में लगे उनके टेंट भी उखाड़ दिए।

वहीं न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में भी फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तार किए गए छात्रों की संख्या नहीं बताई गई है। पुलिस का कहना है कि छात्रों को हिरासत में लेने से पहले उन्हें कई बार चेतावनी भी दी थी।

पिछले कुछ समय से अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज में इजराइल और फिलिस्तीन के समर्थक छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के कारण कैंपस के कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूनिवर्सिटीज ने यहूदी छात्रों को घर पर ही रहने की सलाह दी है। वहीं कुछ यूनिवर्सिटीज ने अपनी ऑफलाइन क्लासेस कैंसिल कर दी है।

कई बार यूनिवर्सिटीज के प्रशासन को प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इन विरोध प्रदर्शनों की निंदा कर चुके है।

छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटीज के सामने रखी है मांगे इससे पहले 18 अप्रैल को न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने 100 से ज्यादा फिलिस्तीन समर्थक छात्रों को कॉलेज कैंपस से गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद कई प्रदर्शनकारी छात्रों को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने सस्पेंड भी किया था। अमेरिकी सांसद इल्हान उमर की बेटी इसरा हिरसी भी इसमें शामिल थी।

ये संगठन कर रहे प्रदर्शन
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में गाजा सोलिडेरिटी इम्कैंपमेन नाम से कैंपेन चलाया जा रहा है। इसे कोलंबिया विश्वविद्यालय अपरथेड डाइवेस्ट (CUAD) नाम का छात्र संगठन चला रहा है। इस संगठन की मांग है कि यूनिवर्सिटीज उन कंपनीज से अलग हो जाएं, जो गाजा पर हमला करने वाले इजराइल से लाभ कमाती हैं।

वहीं, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी इन प्रदर्शनों का नेतृत्व NYU फिलिस्तीन सॉलिडेरिटी कोलेशन कर रहा है। इन छात्रों की भी मांग है कि यूनिवर्सिटी का तेल अवीव कैंपस बंद किया जाए, क्योंकि यहां फिलिस्तीनियों छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाता है। येल यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारियों की मांग है कि येल इजराइल के लिए सैन्य हथियारों का निर्माण करने वाली कंपनीज से अलग हो जाए।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट के इस्तीफे की मांग
कई अमेरिकी सांसदों ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट मिनौचे शफीक के इस्तीफे की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसदों का कहना है कि शफीक इजराइल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को बढ़ावा दे रही है।

पिछले हफ्ते शफीक ने अमेरिकन कांग्रेस के सामने पेश भी हुई थी। जहां उनसे कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनों को रोकने के लिए लिए की गई कोशिशों के बारे में पूछा गया था।

इस पेशी के साथ कई अमेरिकन सांसदों ने लेटर साइन किया था, जिसमें उनसे पद छोड़ने की मांग की गई थी। साथ ही उनसे कहा गया था कि वे कैंपस में ऐसा माहौल बनाएं, जिससे यहूदी छात्रों को सेफ महसूस हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.