Select Date:

बेलारूस में रूसी परमाणु हथियारों की तैनाती शुरू, पुतिन के दोस्त लुकाशेंको ने की पुष्टि

Updated on 26-05-2023 06:58 PM
मिन्स्क: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गुरुवार को कहा कि रूस ने उनके देश में परमाणु हथियारों की तैनाती को शुरू कर दिया है। इसी साल मार्च में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस में टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन के तैनाती का ऐलान किया था। शीत युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब रूस अपने परमाणु हथियारों को किसी दूसरे देश में तैनात कर रहा है। बेलारूस में परमाणु हथियारों की आपूर्ति शुरू करने को लेकर रूस ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती को यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।

लुकाशेंको ने परमाणु हथियारों की तैनाती की पुष्टि की

मॉस्को यात्रा पर पहुंचे लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस को परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। लुकाशेंको ने कहा कि पुतिन ने उन्हें बुधवार को सूचित किया था कि उन्होंने ट्रांसफर को लेकर एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। लुकाशेंको लंबे समय से रूस से परमाणु हथियारों की मांग कर रहे थे। हालांकि, रूस ने दावा किया है कि बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती परमाणु अप्रसार की संधि का उल्लंघन नहीं है। दूसरे देश में तैनाती के बावजूद इन हथियारों की सुरक्षा और ऑपरेशन का जिम्मा रूस के हाथों में होगा। तब रूस ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा था कि उसने भी यूरोप के कई देशों में परमाणु हथियार तैनात किए हुए हैं।

बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती क्यों खतरनाक

बेलारूस की सीमा यूरोपीय संघ और नाटो के सदस्य देशों पोलैंड और लिथुआनिया के साथ लगती हैं। रूस ने पिछले साल यूक्रेन में आक्रमण के लिए बेलारूस को लॉन्च पैड के तौर पर इस्तेमाल किया था। ऐसे में रूस के परमाणु हथियारों की बेलारूस में तैनाती की अमेरिका समेत नाटो देश निंदा कर रहे हैं। पश्चिम समर्थक और बेलारूसी विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखानोव्सकाया ने गुरुवार को कहा कि यह कदम न केवल बेलारूसियों के जीवन को खतरे में डालेगा बल्कि यूक्रेन और पूरे यूरोप के लिए एक नया खतरा पैदा करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम बेलारूसियों को रूसी साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाओं के लिए बंधक बना देगा

सामरिक परमाणु हथियार क्या होते हैं


सामरिक परमाणु हथियार ऐसे हथियार होते हैं, जो विनाशकारी होते हुए भी लंबी दूरी के सटीक हमला करते हैं। इनका इस्तेमाल युद्ध के दौरान किसी विशेष परिणाम को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। रूस के पास बड़ी संख्या में टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन हैं। इन हथियारों में क्रूज मिसाइलों से लेकर रेडिएशन बम शामिल होते हैं। इन्हें जमीन से और हवा से लॉन्च किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.