Select Date:

डिप्टी सीएम बोले-गठबंधन में सब ऑल इज वेल, बीजेपी उड़ा रही अफवाह

Updated on 19-01-2024 12:30 PM

पटना में राजद प्रमुख लालू यादव अचानक सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे। दोनों नेता सीएम नीतीश कुमार से मिले। करीब 45 मिनट तक तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। मुलाकात के बाद दोनों नेता मुस्कराते हुए निकले। तेजस्वी ने कहा कि सरकार में ऑल इज वेल।

राजद सुप्रीमो का सीधे सीएम हाउस जाना बिहार की सियासत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात को लेकर तेजस्वी ने कहा कि काम को लेकर मुलाकात होती रहती है। बिहार में बीजेपी का हारना तय है। इसमें कोई संदेह नहीं है।

इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के आवास पर बीजेपी विधायकों की अहम बैठक भी आज होने वाली है। नए साल में पहली बार लालू यादव सीएम हाउस पहुंचे हैं। इससे पहले मकर संक्रांति के दिन मुख्यमंत्री लालू यादव के दही-चूड़ा भोज में शामिल होने राबड़ी आवास पहुंचे थे।

गठबंधन पूरी तरह से मजबूत-तेजस्वी

गठबंधन में दरार की बात को सीधे नकारते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार में हैं तो काम को लेकर मुलाकात होती रहती है। हमारी सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है। जब से महागठबंधन बना है तब से बीजेपी बेचैन है। गठबंधन पूरी तरह से एकजूट है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हारना तय है। सियासी उलटफेर को लेकर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी सरकार मजबूती से चल रही है। बीजेपी बार-बार अफवाह फैला रही है।

सीट शेयरिंग पर हो सकती बात

खरमास खत्म हो चुका है और इसकी उम्मीद तेज हो गई है कि इंडि गठबंधन में सीटों का बंटवारा जल्द ही फाइनल हो जाएगा। तीनों नेता आपस में बैठकर इस पर बातचीत कर रहे हैं।

जेडीयू पहले ही बता चुकी है कि वह 16 सीट से कम पर नहीं मानेगी। वहीं लेफ्ट पार्टियां भी अपनी बात रख चुकी हैं। राजद ने अभी तक नहीं कहा है कि वह कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कई ऐसी सीट है जिसपर पेंच फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि जदयू को कई सीट छोड़नी पड़ सकती है, उसके बदले में जदयू को कौन-कौन सी सीट मिलेगी इस पर बातचीत बाकी है।

इससे अलग बीते कुछ दिनों से जेडीयू और राजद के बीच क्रेडिट वार भी खूब चल रहा है। खास तौर से बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए हुई शिक्षकों की बहाली का क्रेडिट जदयू और आरजेडी दोनों पार्टियां लेने की कोशिश में हैं।

बीजेपी की आपात बैठक

एक तरफ जहां इंडी गठबंधन के बीच तनाव की स्थिति बनती जा रही है। वहीं बीजेपी बिहार की बदल रही सियासत को देखते हुए लगातार बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और पैनी नजर बनाए हुए है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के आवास पर शुक्रवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

इसमें मुख्य तौर पर दो एजेंडे पर बातचीत होगी। युवा मतदाताओं (न्यू वोटर्स ) का बीजेपी सम्मलेन करेगी। हर विधानसभा में इसका आयोजन होगा। वहीं, बीजेपी जल्द गांव चलो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत एक साथ 45 हज़ार गांव में 45 हज़ार पार्टी के संयोजक पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी की तरफ से पंचायतवार संयोजक बनाये गए हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से 5 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा में पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी वही बदल रही सियासत पर भी रणनीति बनाई जा सकती है।5 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को कई बिंदुओं पर घेरने की तैयारी में है।

दही चूड़ा खाने राबड़ी आवास गए थे सीएम, लालू ने नहीं लगाया तिलक

इससे पहले 15 जनवरी को पटना में राबड़ी आवास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। भोज में सीएम नीतीश कुमार, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और विजय चौधरी शामिल हुए। सीएम अपने आवास से पैदल ही राबड़ी आवास गए थे। राबड़ी आवास पर नीतीश कुमार 10 मिनट तक रुके थे।

हालांकि, हर बात की तरह इस बार लालू ने नीतीश को दही का तिलक नहीं लगाया। रिसीव करने गेट से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आए। फिर भोज के बाद छोड़ने गए। इस भोज में शामिल राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा था कि लालू यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। समय आएगा तो तेजस्वी भी सीएम हो जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.