इजराइल-फिलिस्तीन जंग के बावजूद कच्चे तेल में जबरदस्त गिरावट, क्या है वजह पेट्रोल-डीजल के दाम भी जानिए
Updated on
12-10-2023 03:06 PM
नई दिल्ली : इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध (Israel-Palestine War) के बीच आश्चर्यजनक रूप से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को तेल की कीमतें 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई थीं। अमेरिकी ऑयल स्टॉक में बढ़ोतरी और सप्लाई से जुड़ी चिंताएं कम होने से ऐसा हुआ है। यूएस में उम्मीद से अधिक क्रूड और गैसोलीन का स्टॉक दर्ज हुआ है। गुरुवार सुबह ब्रेंट फ्यूचर्स 0.68 फीसदी या 0.58 डॉलर की गिरावट के साथ 85.25 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 0.75 फीसदी या 0.64 डॉलर की गिरावट के साथ 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका के क्रूड ऑयल भंडार में 12.9 मिलियन बैरल्स का इजाफा हुआ है। यह 0.5 मिलियन बैरल की विश्लेषकों की उम्मीद से काफी अधिक है।
सऊदी अरब ने किया वादा
मिडिल ईस्ट में संकट के कारण सप्लाई में व्यवधान की आशंका को कम करने में सऊदी अरब का बड़ा योगदान रहा है। टॉप ओपेक प्रोड्यूसर सऊदी अरब ने बाजार को स्थिर करने में मदद करने का वादा किया है। इसके बाद तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel prices) का क्या हाल है।
देश में पेट्रोल-डीजल के भाव
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel prices) की बात करें, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
नोएडा-गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल
नोएडा की बात करें, तो यहां पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 97.18 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, यहां डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चंडीगढ़ की बात करें, तो यहां पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
इन जगहों पर बदला भाव
कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। पंजाब में पेट्रोल की कीमत 48 पैसे कम हुई है। वहीं, राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…