Select Date:

पाकिस्तान में बारिश से तबाही, 50 की मौत:खैबर पखतूनख्वा-बलूचिस्तान में इमरजेंसी घोषित

Updated on 17-04-2024 12:35 PM

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ओमान के बाद अब पाकिस्तान में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैैं। वहां भारी बारिश और बाढ़ से 50 लोगों की मौत हो चुकी है। खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा असर है।  12 अप्रैल से पाकिस्तान के कई प्रांतों में तेज बारिश हो रही है।

पाकिस्तान की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (PDMA) का कहना है कि 32 लोग गंभीर रूप से घायल है। इससे दक्षिण-पश्चिमी इलाकों यानी बलूचिस्तान और खैबर पखतूनख्वा में इमरजेंसी घोषित की गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

अस्पतालों में लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। PDMA ने लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है । आवाजाही के लिए सड़कों को सुधारा जा रहा हैं।

22 अप्रैल तक तेज बारिश का अलर्ट
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक पूरे देश में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी प्रांतों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। तूफान बलूचिस्तान में भारी तबाही मचा सकता है। खैबर पख्तूनवा के चित्राल, दार, स्वात, अबोटाबाद में ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान के कई और प्रांतों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

दुबई में साल भर की बारिश 2 दिनों में हुई
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। वहां साल भर की बारिश 2 दिन के भीतर हो गई। मंगलवार को सड़क, रेलवे और उड़ानों पर असर पड़ा। इन शहरों में ऑफिस और स्कूल बंद कर दिए गए है। लोगों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हवाले से लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो एयरपोर्ट पर न आएं। कई फ्लाइट्स रद्द हुई हैं तो कई को डायवर्ट किया गया है। दुबई एयरपोर्ट से ट्रैवल करने वालों के लिए चेक इन के प्रोसेस को सस्पेंड कर दिया गया है।

UAE में सोमवार 15 अप्रैल की रात से बारिश शुरू हुई थी। मंगलवार 16 अप्रैल शाम तक यहां 120 मिलीमीटर (4.75 इंच) से ज्यादा पानी गिरा। मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज को भी तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है। लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

बहरीन, कतर और सऊदी अरब में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं। ओमान में तेज बारिश के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 45 फ्लाइट्स रद्द
बारिश के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। दुबई एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने गल्फ न्यूज को बताया कि मंगलवार को 45 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। 3 फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

खाड़ी देशों में मौसम बदलने की वजह
खाड़ी देशों में मौसम बदलने की बड़ी वजह दक्षिण-पश्चिम की तरफ से लो-प्रेशर बनना है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने 2 दिन पहले ही यूएई, सऊदी अरब में तेज बारिश की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने इस दौरान 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान लगाया था।

UAE के राष्ट्रीय मौसम केंद्र के एक्सपर्ट अहमद हबीब ने बताया कि दुबई, अबू धाबी और शारजाह में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। UAE फुटबॉल एसोसिएशन ने बाढ़ के हालात को देखते हुए बुधवार को होने वाले सारे मैच रद्द कर दिए हैं।

ओमान में बारिश से 3 दिन 18 मौतें, 10 स्कूली बच्चे शामिल
ओमान में पिछले तीन दिन से तेज बारिश हो रही है। मस्कट समेत देश के कई इलाकों में हालात बदतर हैं। तीन दिन में यहां 5 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो बस में बैठकर जा रहे थे। अचानक बाढ़ का पानी आने से बस पानी में बह गई।

जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें कुछ घाटी के इलाके के भी हैं, जहां पानी तेजी से भर गया और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

बहरीन में तेज बारिश, मनामा में बाढ़
बहरीन में सोमवार को भारी बारिश और तेज हवा के कारण मनामा में बाढ़ आ गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से जारी फुटेज में वाहनों को सड़कों पर पानी के बड़े पूल के बीच से गुजरते हुए दिखाया गया है।

सऊदी अरब के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि पूरे राज्य में महत्वपूर्ण वर्षा होने की उम्मीद है और बुधवार तक विभिन्न क्षेत्रों में तूफान आएगा।

राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने जनता से राज्य भर में भारी बारिश और धूल भरी हवाओं के प्रति सचेत रहने को कहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.