देवदत्त पडिक्कल हुए नर्वस 90s का शिकार, श्रीलंका ए के खिलाफ शतक से चूके
Updated on
04-07-2026 03:29 PM
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन से चूक गए। दूसरे दिन के खेल के बाद 94 रन पर नाबाद लौटे पडिक्कल तीसरे दिन अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके। दिन के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका ए के गेंदबाज केशारा नुवांथा ने उन्हें LBW आउट कर भारतीय फैंस को बड़ा झटका दिया।
साई सुदर्शन के साथ मिलकर की 182 रनों की बड़ी साझेदारी
श्रीलंका ए के 366 रनों के मजबूत स्कोर के जवाब में उतरी इंडिया ए की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन 66 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद मैदान पर पडिक्कल और ओपनर साई सुदर्शन का जलवा देखने को मिला। दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की विशाल साझेदारी की।
इस साझेदारी की बदौलत इंडिया ए का स्कोर 250 के पार पहुंच गया। जहां एक तरफ साई सुदर्शन ने अपना शानदार शतक पूरा किया, वहीं पडिक्कल आक्रामक इरादों के साथ चौके बटोरते हुए 152 गेंदों पर 94 रन (11 चौके) बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल के फर्स्ट-क्लास करियर पर एक नजर डालें तो उन्होंन 56 मैचों में कुल 3,800 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं उनका औसत 42 रहा है। शतकों की बात करें को उन्होंने 9 शतक जड़े हैं। वहीं उनके नाम 11 अर्धशतक भी हैं।
शानदार फॉर्म में हैं पडिक्कल
पडिक्कल इस समय बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भी 67 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। इसके अलावा, वे भारत की सीनियर टेस्ट टीम के लिए भी 2 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है। पडिक्कल ने साल 2024 में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उनके इस फॉर्म से यह तो साफ हो गया है कि वह टीम इंडिया से सीनियर स्क्वाड के लिए भी फिट हैं।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…