शादी के बाद देवोलीना भट्टचार्जी ने मनाया पहला बर्थडे, गालों को चूमते दिखे पति शहनवाज शेख
Updated on
22-08-2023 01:56 PM
'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू से फेमस हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर हैं लेकिन वो पर्दे से गायब हैं। उन्होंने लंबे समय से कोई टीवी शो या दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं किया है। हालांकि ट्रोल्स को वो लगातार जवाब देती रहती हैं। वह अक्सर खुलकर सभी मुद्दों पर अपनी राय देत रहती हैं। पिछले साल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। शहनवाज शेख से शादी के बाद उन्होंने मीडिया का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। आज 22 अगस्त को वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी का जन्म 22 अगस्त, 1985 को असम में हुआ था। इन्होंने NIFT से पढ़ाई की और भारतनाट्यम में ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने जूलरी डिजाइनर का काम किया। इसके बाद वह 'संवाले सबके सपने प्रीतो' और 'साथ निभाना साथिया' में नजर आईं और सबको अपना दीवाना बना दिया। इसके अलावा वह 'बिग बॉस 13' में भी दिखाई दीं। सीजन 15 में भी इन्होंने बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री की थी। मगर शो से बेघर हो गई थीं।
शादी के बाद पति के साथ देवोलीना का जन्मदिन
अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते और पति शहनवाज शेख के साथ शादी के बाद पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है। कुछ फोटोज में तो वो सजावट को देखकर ही खुशी जाहिर कर रही हैं। वहीं, एक फोटो में उनके पति गालों को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'OMG... कैसें हैं आप सभी। मेरी लाइफ का सबसे खुशनुमा दिन। मेरा जन्मदिन।'
लोगों ने दी देवालीना को शुभकामनाएं
देवोलीना को लोगों ने बधाई भी दी। एक्ट्रेस माही विज ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी।' भाविनी पुरोहित दवे, अरविंदर सिंह समेत अन्य इंडस्ट्री के दोस्तों ने शुभकामनाएं दीं। वहीं, फैन्स ने भी देवोलीना को बर्थडे विश किया। इसके अलावा दूसरे पोस्ट में, जहां उन्होंने अपने कुत्ते एंजल के साथ फोटो पोस्ट की थी, उसमें खुद को उसकी मां बताया है। कैप्शन में लिखा- टहैप्पी बर्थे मम्मा। मैं केक खाने के लिए अपनी टर्न का वेट कर रही हूं।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…