धनबाद में जंगलराज गैंगस्टर्स प्रिंस खान और अमन सिंह के खौफ से कारोबार समेट रहे बिजनेसमैन
Updated on
23-08-2023 01:17 PM
धनबाद: जिले में गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन सिंह का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि कई व्यवसायी अब कारोबार समेटने में जुटे हैं। रंगदारी के थ्रेट कॉल से परेशान कई कारोबारियों ने स्टोर्स के साइन बोर्ड से फोन और मोबाइल नंबर मिटा दिए हैं। पिछले तीन महीने में इन गैंग्स ने दुकानों और कारोबारियों को लक्ष्य कर फायरिंग और बमबारी की तकरीबन एक दर्जन घटनाएं अंजाम दी हैं। हालांकि, इस बीच पुलिस भी इन गिरोहों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चला रही है। दो महीने के भीतर प्रिंस और अमन गैंग के डेढ़ दर्जन से ज्यादा गुर्गों और सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके बाद भी वारदातों में कमी नहीं आई है।
खाड़ी देश से ऑपरेट कर रहा प्रिंस खान
वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने खाड़ी देश में शरण ले रखी है। लेकिन, उसका गैंग हर रोज व्यवसायियों को थ्रेट कॉल कर रहा है। झारखंड पुलिस के अनुरोध और केंद्रीय जांच एजेंसियों की अनुशंसा पर उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड एवं ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। दूसरी तरफ अमन सिंह जेल में बंद है, लेकिन उसके गुर्गे भी लगातार रंगदारी वसूल रहे हैं। हाल की घटनाओं की बात करें तो 12 अगस्त को शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाके बैंक मोड़ में सलूजा टायर्स नामक प्रतिष्ठान के बाहर गोलीबारी की गई।
अमन सिंह जेल से चला रहा गैंग
8 अगस्त को गफ्फार कॉलोनी स्थित जिया साइबर कैफे पर फायरिंग की गई थी। 10 जुलाई को गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान, 29 जून को अप्सरा ड्रेसेज नामक प्रतिष्ठान के मालिक के आवास के बाहर गोलियां चलाई गई। 27 जून को वासेपुर के कारोबारी रशीद महाजन के घर के बाहर फायरिंग हुई। 7 जून को ठाकुर मोटर्स के मालिक संजीवानंद ठाकुर को गोली मारी गई थी। 1 जून को तोपचांची में शान ए पंजाब व माही होटल में अपराधियों ने रंगदारी के लिए बमबारी की थी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…