Select Date:

धनुष ने नयनतारा और उनके पति के खिलाफ किया केस:मद्रास हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस से मांगा जवाब; डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है मामला

Updated on 28-11-2024 04:57 PM

नयनतारा और धनुष के बीच डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब धनुष ने मद्रास हाई कोर्ट में एक्ट्रेस और उनकी डॉक्‍यूमेंट्री के खिलाफ सिविल केस दर्ज किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह केस एक्ट्रेस और उनके फिल्ममेकर पति विग्नेश शिवन के खिलाफ हुआ है, जिस पर हाई कोर्ट ने भी जवाब मांगा है।

'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष की वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नयनतारा, उनके पति विग्नेश शिवन और उनकी कंपनी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इन आरोपियों ने डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म नानुम राउडी धान के कुछ सीन बिना अनुमति के इस्तेमाल किए हैं।

इसके अलावा, धनुष की कंपनी ने लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी के खिलाफ मुकदमा दायर करने की अनुमति भी मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। बता दें, यह कंपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए भारत में कंटेंट निवेश करती है और यह मुंबई में स्थित है। मद्रास हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की शुरुआती दलीलें सुनी। साथ ही नयनतारा को अगली सुनवाई में जवाब देने को कहा है।

क्या है पूरा मामला? 

नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' के लिए धनुष से उनकी फिल्म 'नानुम राउडी धान' के सॉन्ग और विजुअल्स की अनुमति मांगी थी। लेकिन धनुष ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया और फिर डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देख महज 3 सेकंड के विजुअल चोरी के आरोप में 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस एक्ट्रेस को भेजा दिया। बता दें, फिल्म नानुम राउडी धान में खुद नयनतारा लीड एक्ट्रेस थी।

इसके बाद नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखते हुए धनुष को खरी-खरी सुनाई थी। उनका कहना था, ‘आप अपने पिता और भाई की बदौलत एक कामयाब एक्टर बने हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। हालांकि, मैंने कभी नहीं सोचा था आप इतना नीचे गिर जाएंगे।

वहीं, नयनतारा के ओपन लेटर के बाद धनुष के वकील ने एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने नयनतारा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात की थी। साथ ही 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर डॉक्यूमेंट्री से वो फुटेज नहीं हटाए गए, तो 10 करोड़ का हर्जाना देना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.