धर्मेंद्र बिछड़े यार इब्राहिम को याद कर हो गए भावुक, 89 साल के एक्टर ने दिखाई फिल्मों से पहले की जिंदगी
Updated on
14-02-2025 01:45 PM
बॉलीवुड के 'ही मैन' कहे जाने वाले दिग्गज स्टार धर्मेंद्र अब बेहद शांत जिंदगी जीते हैं। बीच-बीच में वह एकाध फिल्म करते हैं और ज्यादातर वक्त फार्म हाउस पर ही बिताते हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े अनसुने किस्से और यादें शेयर करते रहते हैं। हाल ही उन्होंने एक पोस्ट में फिल्मों से पहले ही अपनी जिंदगी के बारे में बात की और दोस्त की तस्वीर शेयर की।
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर दोस्त इब्राहिम के साथ अपनी जवानी के दिनों की एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर धर्मेंद्र के फिल्मों में आने से पहले की है। एक्टर दोस्त इब्राहिम को याद कर पुराने दिनों में खो गए।
धर्मेंद्र का जिगरी दोस्त और मलेरकोटला की यादें
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'दोस्तों फिल्मों में आने से पहले.... मलेरकोटला के एक जिगरी यार इब्राहिम के साथ एक पुरानी तस्वीर अचानक हाथ लग गई। इस प्यारे यार को बिछड़े जमाना बीत गया। उसकी याद में मन भर आया।'
फैंस बोले- धर्मेंद्र आप पंजाब की शान हैं
धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'अपनों की याद मन तो भर ही आता है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'आप पंजाब की शान हैं। लव यू धरम जी।' एक और फैन ने लिखा, 'मेरा फेवरेट हीरो, मुझे सिर्फ देओल फैमिली पसंद है।' इस पोस्ट पर धर्मेंद्र के दोनों बेटों- सनी और बॉबी ने भी रिएक्ट किया और हार्ट इमोजी बनाए।
लुधियाना के नसराली गांव में पैदा हुए धर्मेंद्र, ये है असली नाम
मालूम हो कि धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना स्थित नसराली गांव में हुआ था। उनका नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। धर्मेंद्र ने अपने शुरुआती जीवन के कुछ साल साहनेवाल में गुजारे और वहीं पर सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए और फिल्मों में अपना करियर बनाया।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…