Select Date:

हेमा को राजनीति में नहीं आने देना चाहते थे धर्मेंद्र:बोलीं- 'वे चाहते थे कि मैं चुनाव न लडूं क्योंकि ये कठिन टास्क है

Updated on 24-04-2024 02:11 PM

वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सफल पारी खेली है लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि हेमा राजनीति में आएं। इस बात का खुलासा हेमा ने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में हेमा ने कहा, 'धरमजी को ये बिलकुल पसंद नहीं था। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं चुनाव न लडूं क्योंकि ये बहुत कठिन टास्क है। जब उन्होंने ऐसा कहा तो मैंने इस बात को एक चैलेंज के तौर पर लिया।'

हेमा बोलीं, 'धरमजी को राजनीति में इसलिए दिक्कत आई क्योंकि उन्हें ट्रैवल काफी करना पड़ता था और इसके साथ उन्हें फिल्मों में भी काम करना था।'

हेमा ने आगे कहा, 'जब आप एक फिल्म स्टार होकर राजनीति में आते हैं तो लोगों का क्रेज आपके प्रति और बढ़ जाता है। धरमजी को लेकर फैंस का क्रेज सब जानते हैं तो उन्हें इसे मैनेज करने में काफी दिक्कत होती थी। मैं भी कई परेशानियों का सामना करती हूं जो धरमजी को बिलकुल पसंद नहीं लेकिन मैं एक महिला हूं तो मैं ठीक से सबकुछ मैनेज कर लेती हूं। '

विनोद खन्ना ने की थी मदद

हेमा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनकी पॉलिटिकल जर्नी में विनोद खन्ना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हेमा बोलीं, मैं विनोद खन्ना से प्रभावित थी क्योंकि वो मुझे अपनी चुनावी सभाओं में साथ ले जाते थे। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया जैसे स्पीच कैसे देना है, पब्लिक को कैसे फेस करना है आदि। पांच-छह हजार लोगों के सामने स्पीच देना कोई मजाक की बात नहीं है। आप पहली बार में डर जाते हैं।

मथुरा से तीसरी बार मैदान में हेमा

2014 में भाजपा ने पहली बार हेमा मालिनी को मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार भी 2019 में लोकसभा चुनाव मथुरा से ही लड़ा और जीत हासिल की।

अब वो तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद थे लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.