Select Date:

पोते करण देओल की सिर्फ शादी में शामिल होंगे धर्मेंद्र, बाकी फंक्शन और रस्मों का नहीं होंगे हिस्सा

Updated on 13-06-2023 10:43 PM
इस वक्त पूरा देओल परिवार शादी के जश्न में डूबा हुआ है। सनी देओल के बेटे करण देओल की 18 जून को शादी है। पिछले कई दिनों से इस शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार 12 जून को करण देओल की रोका सेरिमनी हुई। सेरिमनी जुहू स्थित धर्मेंद्र के बंगले पर रखी गई थी, लेकिन इसमें धर्मेंद्र कहीं नजर नहीं आए। धर्मेंद्र पोते करण देओल की शादी से बेहद खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह सिर्फ शादी में शामिल होंगे, और बाकी किसी फंक्शन से दूर रहेंगे।


आखिर इसकी वजह क्या है? Dharmendra ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बातचीत में धर्मंद्र ने इसकी वजह भी बता दी। मालूम हो कि पोते Karan Deol की रोका सेरिमनी से भी धर्मेंद्र दूर ही रहे थे। रोका में परिवार के अन्य लोग और सनी देओल, बॉबी व अभय देओल नजर आए थे। वहीं करण देओल की शादी को लेकर धर्मेंद्र ने कहा था कि उन्हें यह बात बेटे सनी से पता चली थी। सनी को यह बात उनकी पत्नी पूजा ने बताई थी।

इसलिए रस्मों से दूर रहेंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने करण देओल की शादी की अन्य रस्मों से दूरी को लेकर कहा, 'बच्चों को इंजॉय करने दो। अगर मैं वहा रहूंगा तो बच्चे फिर खुद को बंद-बंद महसूस करेंगे। पाबंदी महसूस करेंगे। मैं नहीं चाहता कि वो ये पल मिस कर दें।' धर्मेंद्र ने कहा कि अब वह सिर्फ 18 जून को शादी में ही शामिल होंगे।'

पोते करण के करीब हैं धर्मेंद्र

87 साल के धर्मेंद्र अभी ज्यादातर वक्त फार्महाउस पर बिता रहे हैं। वह फिल्मों में काम कर रहे हैं, और खुद को फिट रखने के लिए एक्ववा एक्सर्साइज भी करते हैं। हो सकता है कि बढ़ती उम्र और कुछ इशूज के कारण धर्मेंद्र ने पोते की शादी की अन्य रस्मों से दूर रहने का फैसला किया हो। धर्मेंद्र पोते करण के बेहद करीब हैं। करण देओल जब फिल्मों में डेब्यू कर रहे थे, तो धर्मेंद्र ने ही उन्हें सलाह दी थी कि फिल्म का नाम उनकी मूवी 'ब्लैकमेल' के गाने 'पल पल दिल के पास' पर रखो।

करण देओल की शादी में होंगे ये सेलेब्स

वहीं सनी देओल बेटे करण की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। काफी लंबे समय बाद देओल परिवार में शादी होने जा रही है, और सनी इसे स्पेशल बनाना चाहते हैं। करण देओल मशहूर डायरेक्टर बिमल रॉय की परपोती द्रिशा आचार्य से शादी कर रहे हैं। शादी में कई बॉलीवुड हस्तियों को बुलाया गया है। इनमें जैकी श्रॉफ से लेकर अमिताभ बच्चन और पूरी फैमिली, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों और अमृता सिंह समेत कई और नाम शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.