Select Date:

जेंडर भेदभाव का शिकार हो चुकी हैं दिया मिर्जा बोलीं- हमारे लिए वैनिटी तक की सुविधा नहीं थी

Updated on 04-12-2023 03:47 PM

दीया मिर्जा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर भेदभाव पर बात की है। दिया ने बताया है कि जब वे इंडस्ट्री में आई थीं, तब एक्टर्स की संख्या ज्यादा थी। इस कारण भेदभाव बड़े स्तर पर होता ही था।

उन्होंने यह भी बताया है कि आउटडोर शूट के वक्त एक्ट्रेसेस को वैनिटी वैन की सुविधा भी नहीं दी जाती थी। उन्हें कपड़े पेड़ या पत्थर के पीछे बदलने पड़ते थे। कई कलाकारों के लिए जूनियर आर्टिस्ट साड़ी और चादर का घेरा बनाते थे, जिसमें वे लोग कपड़े चेंज करते थे। एक्ट्रेसेस के लिए अलग से बाथरूम तक की कोई व्यवस्था नहीं रहती थी।

हर मोड़ पर एक्ट्रेसेस के साथ भेदभाव होता था
बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा- जब मैंने फिल्मों में कदम रखा था, जब सेट पर बहुत कम महिलाएं काम करती थीं। इस कारण हर मोड़ पर भेदभाव का एहसास होता था। हमें हर तरह से अलग ट्रीट किया जाता था।

मेल एक्टर्स की वैनिटी वैन की तुलना में हमारी वैन की साइज छोटी होती थी। जब हन गाना शूट करने के आउटडोर जाते थे, तब कपड़े बदलने के लिए प्राॅपर सुविधा नहीं रहती थी। बाथरूम का इंतजाम भी नहीं होता था।

दिया ने यह भी बताया कि अगर वे या कोई भी एक्ट्रेस सेट पर लेट आती थीं, तो उन्हें अनप्रोफेशनल का टैग मिल जाता था। मगर वहीं मेल एक्टर पर यह चीज लागू नहीं होती थी। उनके लेट आने पर किसी को कोई दिक्कत होती थी।

आशा पारेख भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान ANI को दिए इंटरव्यू में आशा पारेख ने भी इस विषय पर बात की थी। उन्होंने कहा था- उस समय जब हम शूटिंग के लिए जाते थे, तो स्टूडियो में बाथरूम नहीं होते थे और हम बाथरूम गए बिना पूरा दिन वहीं बैठे रहते थे। शुक्र है कि मुझे किडनी से जुड़ी कोई समस्या नहीं हुई। कभी-कभी हम झाड़ियों के पीछे अपने कपड़े भी बदलते थे।

पूनम ढिल्लन लाई थीं पहली वैनिटी
सबसे पहले 1985-86 में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने वैनिटी वैन बनवाई थी, जिसकी ओपनिंग अमिताभ बच्चन ने की थी। पूनम ने 2021 में सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा था- मैं नहीं जानती थी कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास बना रही हूं, जब मैंने पहली बार अपनी मेकअप वैनिटी वैन की शुरुआत की। कई आर्टिस्ट मुझे इस कॉन्सेप्ट को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए धन्यवाद देते हैं। पहले ऑन लोकेशन शूट करने में बहुत परेशानी होती थी। न टॉयलेट, न कपड़े बदलने और खाना खाने की जगह, आर्टिस्ट को धूप और धूल में ही लोकेशन पर वक्त गुजारना पड़ता था।

33 फिल्मों में दिखी हैं दिया
दीया ने साल 2000 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज जीता था। फिर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से की थी। हाल में उन्हें फिल्म भीड़ और धक-धक में देखा गया था। दिया ने लगभग 33 फिल्मों में काम किया है।

2 शादियां कर चुकी हैं
दीया ने 2021 में 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी। रस्मों और शादी के फंक्शन में केवल उनके करीबी फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दीया और वैभव दोनों की ही यह दूसरी शादी है। इससे पहले 2014 में दिया ने अपने बिजनेस पार्टनर साहिल संघा से शादी की थी, जिनसे 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.