तानाशाह किम जोंग उन को 'पिता' कहेंगे उत्तर कोरिया के बच्चे, जानें वजह
Updated on
17-05-2023 07:04 PM
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के युवाओं को अब तानाशाह किम जोंग उन को 'आदरणीय पिता' के तौर पर संबोधित करना होगा। हालांकि इस आदेश का देश के कुछ युवा खासा विरोध कर रहे हैं। कुछ उत्तर कोरियाई युवा मानते हैं कि किम इतने सम्मानित भी नहीं हैं कि उन्हें पिता कहा जाए। किम के पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग को भी 'आदरणीय पिता' कहकर संबोधित किया जाता है। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, 38 साल के किम जोंग अपने पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग की तरह अपने अधिकार को कानूनी वैधता दिलाते हुए दिख रहे हैं।
38 साल के किम जोंग उन देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत उत्तरी हामग्योंग के एक निवासी ने रेडियो फ्री एशिया को बताया, 'अब तक अधिकारी मीडिया में कहते रहे हैं कि लोगों दिल ही दिल तानाशाह की तारीफ करते हैं और उनकी हर बात का पालन वैसे ही करते हैं जैसे वे अपने पिता की आज्ञा मान रहे हों।' किम जोंग उन के करीबी सूत्रों की मानें तो इस महीने के शैक्षिक भाषण के अनुसार, 14 से 35 साल के युवाओं को अब 38 साल के किम जोंग उन को अपना पिता कहना होगा। उत्तर कोरिया के युवाओं की मानें तो सिर्फ 38 साल के शख्स को 'पिता' कहना कई लोगों को सही नहीं लग रहा है। किम के दादा और पिता कई लोग मानते हैं कि किम अभी भी अपने पूर्वजों की तुलना में बहुत छोटे और अनुभवहीन है। ऐसे में उन्हें पिता कहना सही नहीं होगा। उत्तर कोरिया के संस्थापक और किम के दादा किम जोंग इल सुंग ने सन् 1976 में 55 साल की उम्र में इस उपाधि का इस्तेमाल करना शुरू किया था। हालांकि सबसे कम उम्र के उत्तर कोरियाई लोगों ने उन्हें 'दादाजी' कहा। इस बीच, किम जोंग II ने उपाधि का उपयोग केवल तब किया जब वह साल 2011 में 53 वर्ष के हो गए। इसी साल उनका निधन हो गया था।
युवाओं में नाराजगी बढ़ी रियांगगांग के उत्तरी प्रांत के एक और निवासी ने कहा, "मीडिया उन्हें एक निडर देशभक्त और जोशीले नेता के तौर पर बताया जाता है और उनकी तारीफ की जाती है। मीडिया के मुताबिक वह एक ऐसा नेता हैं जो उत्तर कोरिया की गरिमा और शक्ति को दुनिया में फैला रहा हैं, अब उन्हें पिता के तौर पर संबोधित किया जाएगा।' देश के कई लोग मानते हैं कि युवाओं में अब नाराजगी बढ़ रही है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…