Select Date:

पाकिस्‍तान के एजेंटों ने कनाडा में मरवाया हरदीप सिंह निज्‍जर को? खालिस्‍तान के हमदर्द ट्रूडो ने भारत पर मढ़े हैं आरोप

Updated on 27-09-2023 02:23 PM
ओटावा: खालिस्‍तानी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या की वजह से भारत और कनाडा के बीच एक हफ्ते से तनाव बरकरार है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर निज्‍जर की हत्‍या का आरोप लगाया है। ट्रूडो ने बिना किसी सबूत के भारत को अपने देश की संसद में दोषी बता दिया। मंगलवार को अमेरिकी अखबार में जो कुछ भी जानकारी दी गई, उसके बाद से यह सारा मामला पेचीदा हो गया है। अखबार ने निज्‍जर की हत्‍या के वीडियो के हवाले से कुछ सनसनीखेज दावे किए हैं। वहीं अब यह कहा जा रहा है कि निज्‍जर की हत्‍या पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई की साजिश भी हो सकती है।

आईएसआई ने करवाई हत्‍या?
इस साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्‍जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निज्जर भारत से अलग एक खालिस्तानी देश की मांग करता आ रहा था। जुलाई 2020 में भारत ने उसे 'आतंकवादी' घोषित किया था। सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि आईएसआई ने शार्प शूटर्स की मदद से निज्‍जर की हत्‍या करवाई। ऐसे में कनाडा में मौजूद आईएसआई के एजेंट्स को हत्‍या के लिए प्रयोग किया गया। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्‍ट की तरफ से भी वीडियो के हवाले से बताया गया है कि निज्‍जर पर दो सिखों ने गोलियां बरसाई थीं।

आईएसआई की नीति
रक्षा विशेषज्ञ अक्‍सर यह बात कहती आई हैं कि आईएसआई अक्‍सर उन खालिस्‍तानियों को ठिकाने लगा देती है या फिर उनका विकल्‍प तलाशने लगती है जो उसके काम के नहीं रहते हैं। ऐसे में आईएसआई ने निज्‍जर को भी इसी तरह से अपने रास्‍ते से हटाने का काम किया। उसने उन खालिस्‍तानी गुटों के सदस्‍यों का प्रयोग किया जो निज्‍जर के गुट से अलग थे। खालिस्‍तानी गुटों के बीच गैंगवार का फायदा पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने निज्‍जर की हत्‍या के लिए उठाया है।

निज्‍जर पर बरसी थीं 50 गोलियां
कई बार यह बात कही जा चुकी है कि कनाडा में खालिस्‍तानी गुटों के बीच अपने वर्चस्‍व को कायम रखने के लिए गैंगवॉर को बढ़ावा दिया जा रहा है। निज्‍जर के परिवार की तरफ से कहा गया है कि उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। निज्‍जर पर 50 गोलियां बरसाईं गई थीं और 34 उसको लगी थी। निज्जर के 21 साल के बेटे बलराज सिंह निज्जर ने वॉशिंगटन पोस्‍ट को बताया, 'मेरे पिता ने गुरुद्वारे के आसपास पुलिस निगरानी बढ़ाने के लिए कहा ताकि पूरा समुदाय सुरक्षित रह सके।' बलराज के मुताबिक पुलिस ने उनके पिता को भरोसा दिया था कि वो इस पर ध्‍यान देंगे।

ट्रक में फिट था ट्रैकर
निज्जर की जान पर खतरे की बात समुदाय को अच्‍छी तरह से मालूम थी। गुरुद्वारे के कुछ सदस्यों ने बताया कि जब उन्होंने निज्‍जर को उसे अकेले गाड़ी चलाते देखा तो वो परेशान हो गए थे। बेटे बलराज ने कहा कि काश उनके पिता बुलेटप्रूफ कार चलाते, जो कि ब्रिटिश कोलंबिया में गैरकानूनी है। हरदीप बुलेटप्रुफ जैकेट भी पहन सकता था जिसके लिए कनाडा में परमिट की जरूरत होती है। ब्रिटिश कोलंबिया सिख गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह ने कहा कि निज्जर के मैकेनिक को हाल ही में उसके ट्रक के व्हील वेल में एक ट्रैकर मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.