Select Date:

क्या रणबीर कपूर ने सालियों को जूता चुराई में दिए थे 12 करोड़ रुपये? एक्टर ने बताया कितनी ढीली करनी पड़ी थी जेब

Updated on 31-03-2024 01:35 PM
रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट के साथ शादी की थी। कपल ने आलीशान ग्रेंड वेडिंग के बजाय घर पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि रणबीर ने आलिया की बहनों और अपनी सालियों को जूता चुराई रस्म के लिए 11-12 करोड़ रुपये दिए थे। पर क्या वाकई? रणबीर से जब हाल ही कपिल शर्मा ने अपने शो में इसके बारे में पूछा, तो उन्होंने सब क्लियर कर दिया। साथ ही बताया कि असल में उन्होंने सालियों को कितने रुपये दिए थे।

कपिल शर्मा का शो The Great Indian Kapil Show नए रूप और कलेवर में 30 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है। पहले एपिसोड में Ranbir Kapoor मॉम नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा साहनी के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे। तीनों ने शो में कई मजेदार किस्से शेयर किए और सबको खूब हंसाया। उधर गुत्थी बने सुनील ग्रोवर से लेकर कपिल की टीम के अन्य कलाकारों ने भी सबको खूब एंटरटेन किया। इसी दौरान Kapil Sharma ने रणबीर से पूछा कि उन्होंने क्या सच में जूता चुराई के लिए सालियों को 11-12 करोड़ रुपये दिए थे।

रणबीर ने बताया सालियों को कितने दिए थे रुपये

इस पर रणबीर ने कहा कि आलिया की बहनों ने कभी भी करोड़ों रुपये नहीं मांगे थे। उन्होंने जूता चुराई के लिए कुछ लाख रुपये मांगे थे। लेकिन रणबीर के मुताबिक, बार्गेन कर-करके वह उस रकम को कुछ हजार रुपयों तक ले आए। रणबीर ने तब सालियों को कुछ हजार रुपये दिए थे। रणबीर ने कहा, 'हमारी शादी घर पर ही हुई थी। इसलिए अगर जूते चुराए गए थे तो वो घर पर ही रहते।'

कपिल शर्मा से सालियों ने जूता चुराई के मांगे थे 11 लाख रुपये

तब कपिल शर्मा ने अपनी शादी का किस्सा सुनाया और बताया कि उनकी सालियों ने जूते चुराने के लिए उनसे 11 लाख रुपये मांगे थे। इस पर कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ की बहनों यानी अपनी सालियों से कहा था कि तुम जूते और अपनी बहन दोनों को रख लो। कपिल के मुताबिक, वह जानते थे कि गिन्नी उनसे बहुत प्यार करती है और इसलिए खुद-ब-खुद उनके पास आ जाएगी। जहां तक जूतों की बात है, तो वह नए खरीद लेंगे।

गर्लफ्रेंड्स को मां की जूलरी देते थे रणबीर

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रणबीर कपूर ने कई और किस्से सुनाए। रणबीर ने बताया कि वह मॉम नीतू कपूर की जूलरी को गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर देते थे। रणबीर अब बेटी राहा के पिता बन चुके हैं और शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो रणबीर अब जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसकी वह तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म की शूटिंग 2 अप्रैल से शुरू है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.