रणवीर शौरी ने घर के अंदर पी सिगरेट? मेकर्स ने भी नहीं लगाई फटकार तो दर्शक हुए हैरान
Updated on
03-07-2024 02:55 PM
'बिग बॉस' के घर में हर सीजन में अलग से स्मोकिंग एरिया बनाया जाता है, जहां कंटेस्टेंट्स स्मोक कर सकते हैं। किसी को भी घर के अंदर सिगरेट पीने की अनुमति नहीं है। ये इस शो के बड़े नियमों में से एक है, लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के सदस्य रणवीर शौरी ये नियम तोड़ते नजर आए। बताया जा रहा है कि उन्हें लाइव फीड में लिविंग एरिया यानी कि घर के अंदर सोफे पर बैठकर सिगरेट पीते देखा गया। और हैरानी की बात ये है कि बिग बॉस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तक नहीं!
Ranvir Shorey बॉलीवुड एक्टर हैं। उन्होंने एंट्री करने से पहले होस्ट अनिल कपूर को बताया था कि उनके पास कोई काम नहीं था, इस वजह से ये शो साइन किया। वो शो में भी चर्चा में बने हुए हैं। अपनी राय मजबूती से रखते हैं और जवाब देने में भी पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में शो में कठपुतलियों के साथ मिमिक्री करने वाला उनका अंदाज भी काफी पसंद किया गया, लेकिन अब वो दर्शकों निशाने पर हैं।
घर के अंदर सिगरेट पीते दिखे रणवीर शौरी!
इसकी वजह है घर के अंदर सिगरेट पीना। यानी शो का एक बहुत बड़ा नियम तोड़ना। लाइव फीड में Ranvir Shorey, साई केतन राव के साथ सोफे पर बैठे हुए हैं। उनके हाथ में सिगरेट भी साफ नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि लाइव फीड यानी 24 घंटे चलने वाले फीड में उन्हें घर के अंदर सिगरेट फूंकते हुए देखा गया।
'बिग बॉस 16' में साजिद खान ने भी किया था ये काम
'बिग बॉस 16' में साजिद खान को कई बार गार्डन एरिया या स्मोकिंग एरिया के बाहर बैठकर सिगरेट पीते देखा गया। जब दर्शकों के बीच मेकर्स की किरकिरी होने लगी, तब साजिद को बिग ब़ॉस ने कई दफा फटकारा, लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ता था।
पौलमी दास हुईं बाहर!
इस शो में दो एलिमिनेशन हो चुके हैं। 16 में से 2 कंटेस्टेंट्स मुक्केबाज नीरज गोयत और यूट्यूबर पायल मलिक बेघर हो चुकी हैं। अब पौलमी दास को भी एलिमिनेट किया जा चुका है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…