प्लेन में 'भीख' मांग रहे पाकिस्तानी का वीडियो देखा? यात्रियों से कहा- मैं भिखारी नहीं, मुझे बस चंदा चाहिए
Updated on
14-07-2023 01:59 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान एक संकटग्रस्त देश है जिसके फिलहाल सबसे बुरे दिन चल रहे हैं। लोगों के पास न ही खाना है और न उसे खरीदने के लिए पैसे। सरकार कभी आईएमएफ से पैसे मांगती है तो कभी 'प्लान बी' यानी मित्र देशों के आगे हाथ फैलाती है। सिर्फ सरकार ही नहीं पाकिस्तान में अब आम आदमी भी पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ फैला रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स फ्लाइट में चंदा मागते हुए नजर आ रहा है। प्लेन में टहलता हुआ वह कहता है कि 'मैं कोई भिखारी नहीं हूं।'
ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स प्लेन के भीतर पैसे मांगता हुआ नजर आ रहा है। वह कहता है कि मैं भिखारी नहीं हूं, मुझे पाकिस्तान में मदरसे बनवाने के लिए पैसे चाहिए, जो भी चाहे चंदा दे सकता है। पाकिस्तान में सत्ताधीशों से लेकर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पैसे मांगने में बिल्कुल शर्म नहीं करते हैं। अक्सर पाक पीएम शहबाज शरीफ से लेकर पिछले साल सेना प्रमुख बने जनरल असीम मुनीर को कर्ज के लिए सऊदी अरब और यूएई के आगे हाथ फैलाते हुए देखा जा चुका है।
पहले भी भीख मांग चुके हैं पाकिस्तानी
ऐसा ही एक वीडियो 2018 में भी सामने आया था जिसमें एक कमजोर सा दिखने वाला शख्स फ्लाइट में पैसे मांगते हुए नजर आ रहा था। वह प्लेन में बैठे अन्य यात्रियों से पैसे मांग रहा था जबकि फ्लाइट का स्टाफ उसे समझाने की कोशिश कर रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो के फैलने के बाद कुछ ने उसके प्रति सहानुभूति व्यक्त की, जबकि अन्य ने पाकिस्तान की खस्ता हालत का मजाक उड़ाया था।
'टल गया है डिफॉल्ट होने का खतरा'
पाकिस्तान में इस साल चुनाव होने वाले हैं। शहबाज शरीफ ने ऐलान किया है कि 14 अगस्त को वर्तमान संसद का कार्यकाल पूरा होगा जिसके बाद अंतरिम सरकार और नए चुनावों का रास्ता खुलेगा। इस्लामाबाद में शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान को आईएमएफ से 3 अरब डॉलर की मदद मिली है जिससे देश पर से डिफॉल्ट होने का खतरा टल गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आईएमएफ समझौते का उल्लंघन किया था जिससे देश पर दिवालिया होने के बादल मंडरा रहे थे।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…