नई दिल्ली: ट्रेन में खचाखच भीड़ हो तो सफर काफी मुश्किल हो जाता है। लोग भीड़ भरे डिब्बों में सफर करने से बचते हैं। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में ट्रेन में बैठना तो दूर खड़े होना भी मुश्किल हो जाता है। लोग ट्रेन की छतों और दरवाजों पर लटके हुए नजर आते हैं। इन सबसे बचने के लिए लोग ट्रेन में पहले से रिजर्वेशन कराने लगते हैं। लेकिन कई बार कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो ट्रेन में भारी भीड़ के बावजूद आराम से सोते हुए सफर करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक भारी भीड़ वाली ट्रेन के एक जरनल डिब्बे में आराम से सोते हुए सफर कर रहा है। युवक ने इसके लिए एक गजब का देसी जुगाड़ निकाला है।