Select Date:

शादीशुदा और अविवाहितों के लिए अलग-अलग इनकम टैक्‍स स्‍लैब... जब बजट में हुआ था यह ऐलान

Updated on 30-01-2023 06:03 PM

नई दिल्‍ली: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अगले हफ्ते केंद्रीय बजट (Union Budget 2023-24) पेश करेंगी। आजादी के बाद से अलग-अलग दलों के वित्‍त मंत्रियों ने बजट पेश किया है। इनमें से कई को लोगों ने सराहा तो तमाम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इन सालों में सरकारों ने इनकम टैक्‍स स्‍लैब में भी बदलाव किए। 1955-56 के केंद्रीय बजट में तत्‍कालीन वित्‍त मंत्री सीडी देशमुख ने शादीशुदा और अविवाहितों के लिए अलग-अलग इनकम टैक्‍स स्‍लैब (Separate Income Tax Slab for Married-Unmarried) पेश किया था। फैमिली अलाउंस की स्‍कीम शुरू करने के लिए ऐसा किया गया था। इसके अलावा यह पहला मौका था जब बजट स्‍कीम का हिंदी वर्जन भी लाया गया था। उसी के बाद से एनुअल फाइनेंशियल स्‍टेटमेंट का हिंदी वर्जन और एक्‍सप्‍लेनेटरी मेमोरेंडम सर्कुलेट किया जाता है।

 
1950 के दशक में वेल्‍थ टैक्‍स की शुरुआत हुई थी। उसी के साथ इनकम टैक्‍स पर अधिकतम दरों को पांच आना से घटाकर चार आना किया गया था। 1955-56 के यूनियन बजट में देशमुख ने कहा था कि शादीशुदा लोगों के लिए 1,500 रुपये का मौजूदा टैक्‍स एक्‍जेम्‍प्‍ट स्‍लैब बढ़ाकर 2,000 रुपये किया जा रहा है। अविवाहितों के लिए इसे घटाकर 1,000 रुपये किया गया था। योजना आयोग की सिफारिशों के आधार पर यह कदम उठाया गया था। बजट में 90 लाख रुपये रेवेन्‍यू के नेट लॉस का अनुमान जाहिर किया गया था।
वित्त वर्ष 1955-1956 के लिए विवाहित व्यक्तियों के लिए इनकम टैक्‍स स्लैब
1. 0 से 2,000 रुपये टैक्स स्लैब - देय: कोई इनकम टैक्‍स देय नहीं
2. 2,001 रुपये से 5,000 रुपये टैक्स स्लैब - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में नौ पाई
3. 5,001 रुपये से 7,500 रुपये टैक्‍स स्लैब - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में एक आना और नौ पाई
4. 7,501 रुपये से 10,000 रुपये टैक्स स्लैब - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में दो आना और तीन पाई
5. 10,001 रुपये से 15,000 रुपये टैक्स स्लैब - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में तीन आना और तीन पाई
6. 15,001 रुपये और उससे ज्‍यादा - देय इनकम टैक्‍स : रुपये में चार आने
वित्त वर्ष 1955-1956 के लिए अविवाहित व्यक्तियों के लिए इनकम टैक्‍स स्लैब
1. 0 से 1,000 रुपये- देय इनकम टैक्‍स रेट: कोई इनकम टैक्‍स नहीं
2. 1,001 रुपये से 5,000 रुपये – देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में नौ पाई
3. 5,001 रुपये से 7,500 रुपये - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में एक आना और नौ पाई
4. 7,501 रुपये से 10,000 रुपये - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में दो आना और तीन पाई
5. 10,001 रुपये से 15,000 रुपये - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में तीन आने और तीन पाई
6. 15,001 रुपये और उससे ज्‍यादा - देय इनकम टैक्‍स रेट: रुपये में चार आने

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.