Select Date:

दिलजीत दोसांझ की बीवी है अमेरिकन-इंडियन! दोस्तों ने कर दिया कंफर्म, US में रहता है बेटा

Updated on 09-04-2024 02:46 PM
फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म 'चमकीला' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। परणीति चोपड़ा सहित कई कलाकारों से सजी ये फिल्म 12 अप्रैल 2024 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस बीच दिलजीत की उस पर्सनल लाइफ के बारे में भी खूब कयास लगाए जा रहे हैं, जिसके बारे में वो ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। कई दिनों से ये अफवाह उड़ रही है कि वो शादीशुदा हैं। उनकी बीवी और बच्चा विदेश में रहते हैं। एक्टर-सिंगर ने अभी तक इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन उनके एक करीबी दोस्त ने इस पर क्या खुलासा किया है, आइये जानते हैं।

Diljit Dosanjh भले ही अपनी निजी जिंदगी को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखते हैं और फैंस के बीच उनकी 'बीबा मुंडा' यानी गुड ब्वॉय वाली इमेज बनी हुई है, लेकिन उनके दोस्तों ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि वो शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। दोस्तों का कहना है कि दिलजीत की वाइफ अमेरिकन-इंडियन है और उनका एक बेटा है। उनके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं।

पंजाब रोडवेज में बस ड्राइवर थे दिलजीत के पिता

साल 1984 में जन्में दिलजीत ने बहुत कम उम्र में म्यूजिक पर मुकाम हासिल कर लिया था। जिस गांव में उनका बचपन बीता, वहां के सरपंच माखन सिंह ने बताया, 'उनके पिता बलबीर सिंह पंजाब रोडवेज में बस ड्राइवर थे। वे समय मिलने पर हॉकी खेलना पसंद करते थे।' हाल ही में ये पता चला कि दिलजीत जब 11 साल के थे, तब उन्हें चाचा के साथ रहने के लिए भेज दिया था, इस वजह से बाप-बेटे के रिश्ते में खटास आ गई थी।

16 की उम्र में आया था पहला एल्बम

सिंगर-कंपोजर बलवीर बोपाराय, जिन्होंने दशकों पहले लुधियाना की एक रिकॉर्ड कंपनी के साथ काम किया था, उन्होंने याद किया कि कैसे दिलजीत ने साल 2000 में उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा, 'उसकी दाढ़ी तक नहीं निकली थी, लेकिन उसके पास लय थी। वो अच्छा भांगड़ा करता था और बहुत अच्छी पगड़ी बांधता था। वो 16 साल के थे, जब हमने उनका पहला एल्बम 'इश्क दा उड़ा अदा (द एबीसी ऑफ लव) काटा था। जब वो 17 साल के थे, तब तक एक शो के लिए 50 हजार रुपये चार्ज कर रहे थे और शादी के सीजन के दौरान लगभग हर दिन बुकिंग हो रही थी।'

पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहे हैं दिलजीत

पिछले साल दिलजीत ने इंटरनेशनल लेवल पर एक म्युजिशियन के रूप में हलचल पैदा कर दी। कोचेला में परफॉर्म करने वाले वो पहले इंडियन आर्टिस्ट बने और फिर पॉप स्टार सिया के साथ काम किया। उन्होंने रिहाना की परफॉर्मेंस के एक दिन बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश में धमाल मचा दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। वो हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' में नजर आए हैं। इसमें करीना कपूर, कृति सेनन औ तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर की है। अब उनकी फिल्म 'चमकीला' आने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.