दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर होने से टूट गए पति शोएब इब्राहिम, कहा- अल्लाह ही जानता है, क्या होने वाला है!
Updated on
28-05-2025 02:08 PM
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने वाइफ दीपिका कक्कड़ के स्टेज 2 लिवर कैंसर के बारे में खुलकर बात की है। आंसू रोकते हुए शोएब ने इसे अपनी जिंदगी का 'सबसे कठिन दौर' बताया और दीपिका के ठीक होने की उम्मीद जताई।
Dipika Kakar ने पहले बताया था कि डॉक्टरों ने उनके लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया है, अब उन्हें सर्जरी का इंतजार है। शोएब ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट से उन्हें थोड़ी राहत मिली है।
शोएब ने कहा- ये शरीर में कहीं फैला नहीं है उन्होंने कहा, 'अल्लाह की कृपा से, स्कैन रिपोर्ट साफ आई है। वायरस या इसकी कोशिकाएं शरीर में कहीं और नहीं फैली हैं। जो कुछ भी है, वह ट्यूमर तक ही सीमित है, और एक बार जब ट्यूमर को हटा दिया जाता है, तो इंशाअल्लाह, चीजें बेहतर हो जाएंगी। अभी तक, डॉक्टर कह रहे हैं कि सब कुछ कंट्रोल में है, हालांकि आखिरकार, अल्लाह ही जानता है कि भविष्य में क्या होने वाला है।'
ये अब तक का सबसे मुश्किल दौर है
हालांकि लगातार खांसी के कारण सर्जरी में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन शोएब ने कहा, 'फिर भी, मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी ऐसे दौर का सामना करना पड़ता है। हमारे लिए, यह शायद अब तक का सबसे कठिन दौर है। फिर भी हम अल्लाह के प्रति उतने ही आभारी हैं। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं है कि ये बड़ी हेल्थ चिंता है, लेकिन डॉक्टर इसे संभालने में बहुत आश्वस्त हैं। वास्तव में, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वे हमें आश्वस्त कर रहे हैं कि इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।'
दीपिका ने कहा- कैंसर शब्द सुनन भयावह है
दीपिका भी अपने पति के साथ वीडियो में दिखाई दीं। उन्होंने बताया, 'हम डॉक्टरों पर पूरा भरोसा कर रहे हैं और उनके भरोसे से ताकत हासिल कर रहे हैं। बेशक, किसी के भी जीवन में कैंसर शब्द सुनना भयावह है, मरीज और उसके परिवार दोनों के लिए। लेकिन हम मजबूत बने हुए हैं, विश्वास बनाए हुए हैं और अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं।'
बीच में छोड़ दिया था 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'
'ससुराल सिमर का' में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दीपिका 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में नजर आई थीं। उन्होंने हेल्थ प्रॉब्लम के कारण बीच में ही ये शो छोड़ दिया था।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…