दिशा परमार और राहुल वैद्य की 4 महीने की बेटी को मिला किन्नर समाज का आशीर्वाद, घर आकर नव्या पर लुटाया प्यार
Updated on
25-01-2024 01:25 PM
दिशा परमार और राहुल वैद्य अपनी चार महीने की बेटी नव्या की देखभाल में काफी व्यस्त हैं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक अपने लाखों फैंस के सामने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन वे अक्सर उसकी झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, दिशा और राहुल की बेटी को किन्नर समाज (ट्रांसजेंडर समुदाय) ने आशीर्वाद दिया, और इस प्यारे पल को दोनों ने खुशी से सबके साथ बांटा।
हाल ही में, Rahul Vaidya ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में, हम ट्रांसजेंडर समुदाय के एक व्यक्ति को छोटी नव्या को आशीर्वाद देते हुए देख सकते हैं। फोटो में दिशा काले रंग की टी-शर्ट के साथ पिंक कलर का पायजामा पहने नजर आ रही हैं। नो मेकअप और ब्रेडेड हेयर में वो क्यूट लग रही हैं। वह अपनी बेटी नव्या को गोद में लिए नजर आईं। दूसरी ओर, राहुल नीली जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।
शादी के बाद भी दिशा-राहुल को मिला आशीर्वाद
Disha Parmar और राहुल 2021 में शादी के बंधन में बंधे और उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। उनकी शादी का सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद भी दोनों को ट्रांसजेंडर समुदाय से आशीर्वाद मिला और राहुल ने उसकी फोटोज भी शेयर की थीं। वीडियो में, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए नाच रहे थे और ढोलक बजा रहे थे।
प्रेग्नेंसी के बाद दिशा का बॉडी फिगर
वे दिन गए जब बच्चों को जन्म देने के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म हो जाता था। आजकल, सेलिब्रिटी मॉम्स जल्द से जल्द काम पर वापस जा रही हैं। और उनके परिवार भी उनका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। दिशा परमार भी इनमें से ही एक हैं। दिशा अपनी बच्ची को जन्म देने के दो महीने के भीतर काम पर लौट आईं। दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। वह एक छोटी काली ड्रेस में नजर आईं। बेटी को जन्म देने के बाद दिशा ने वापस अपना फिगर मेंटेन कर लिया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…