दिशा पाटनी को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्यॉरिटी ने रोका, मौनी रॉय को लौटाया जा चुका है पहले
Updated on
11-10-2023 03:21 PM
दिशा पाटनी का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आम पब्लिक तसल्ली कर सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि फिल्मी सितारों के लिए सरकारी नियम अलग हैं तो ऐसा नहीं है। फिल्मी सितारों को भी उसी नियम से होकर गुजरना पड़ता है जिससे आम पब्लिक गुजरते हैं। दरअसल दिशा को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया, क्योंकि उनके पास ओरिजनल पेपर नहीं थे। यहां ये भी बता दें कि ऐसा नहीं कि दिशा के साथ ही ये पहली बार हुआ हो बल्कि एक बार तो मौनी रॉय को इस वजह से एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया था।
दिशा पाटनी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिशा एयरपोर्ट पर सिक्यॉरिटी के सामने अपने ग्लैमरस अंदाज में पहुंच जाती हैं। लेकिन अचानक उन्हें एयरपोर्ट स्टाफ वहीं रोक लेते हें और उनसे ओरिजिनल आधार कार्ड की डिमांड करते हैं। दिशा के पास अपना बैग भी नहीं होता है और वह पीछे अपने स्टाफ से बैग दिखाने को कहती हैं। फिर वह खुद सर्च करती हैं और ऑरिजिनल आधार कार्ड उन्हें दिखाती हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस को अंदर एंट्री मिलती है।
मौनी रॉय को एयरपोर्ट से लौटाया गया था
इससे पहले भी दिशा की दोस्त मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था। कहते हैं कि सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट पर एंट्री देने से मना कर दिया क्योंकि वह कथित तौर पर अपना पासपोर्ट भूल गईं थीं। बाद में, फुटेज इंस्टाग्राम पर दिखाई दिया।
दिशा पाटनी की कई सारी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा की अपकमिंग फिल्मों में 'कल्कि 2898 - ऐ डी' , 'के टीना', 'मलंग 2', 'योद्धा' जैसी कई फिल्में हैं। इन सबके अलावा दिशा पाटनी 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर भी चर्चा में हैं जिसके अगले साल रिलीज होने की खबर है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…