पंजीकरण राशि भी आधी
पीएम आवासों के लिए अकबर नगर और भीखमपुरवा से विस्थापित होने वालों को 10 हजार रुपये के बजाय महज 5 हजार रुपये ही पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। रविवार को कैंप में आए कई विस्थापित परिवारों ने 10 हजार रुपये महीना वेतन मिलने का दर्द बयां करते हुए कहा कि सारा वेतन पंजीकरण में लगा देंगे तो परिवार कैसे चलाएंगे। इस पर वीसी ने पंजीकरण राशि आधी करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ी।शाम को कैंप बंद होने तक 82 लोगों ने पीएम आवास के लिए फॉर्म खरीदा और अकबरनगर प्रथम की हसीन जहां, कुतुबुद्दीन बेग एवं लतीफ खान तथा अकबरनगर द्वितीय के मो शफीक, मधु सोनकर, राम खिलावन, राजेश शिल्पकार एवं रमेश कुमार ने सभी दस्तावेज के साथ 5 हजार रुपये जमा करके पंजीकरण करा लिया। इसके अलावा 21 विस्थापितों ने डूडा आसरा आवास योजना के लिए पंजीकरण कराया।
