Divya Dutta नहीं करना चाहती थीं 'भाग मिल्खा भाग', फरहान अख्तर थे वजह, डायरेक्टर को समझाना पड़ा- तुम एक्ट्रेस हो!
Updated on
25-05-2023 09:35 PM
10 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी 'भाग मिल्खा भाग'। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसमें फरहान अख्तर लीड रोल में थे। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायेरक्ट किया था। इसमें दिव्या दत्ता ने भी अहम किरदार निभाया था। वो मिल्खा सिंह की बड़ी बहन इसरी कौर बनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले-पहल दिव्या ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि खुद फरहान थे। बाद में डायरेक्टर को उन्हें समझाना पड़ा था कि 'तुम एक्ट्रेस हो। तुम प्रोफ्रेशनल हो।' तब जाकर वो मानी थीं।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में Divya Dutta ने शेयर किया कि कैसे वो फिल्म में फरहान अख्तर की बहन की भूमिका निभाने की इच्छुक नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं कर रही थी, क्योंकि उस समय मेरा फरहान पर बहुत बड़ा क्रश था। मैंने कहा, 'क्यों मैं उसकी बहन का किरदार निभाऊं?' राकेश ने कहा लेकिन आप एक एक्ट्रेस हैं, आप प्रोफेशनल हैं। मैंने कहा, 'हां लेकिन ... आप जानते हैं ...।'
सेट पर फरहान को पहचान नहीं पाई थीं दिव्या
राकेश ने दिव्या को अपना मन बदलने के लिए मना लिया, क्योंकि उस किरदार के लिए वो उनकी पहली और आखिरी पसंद थीं। दिव्या ने ये भी खुलासा किया कि जब वो पहली बार 'भाग मिल्खा भाग' के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचीं तो वो फरहान अख्तर को पहचान ही नहीं पाईं। वो हुबहू मिल्खा सिंह की तरह दिखते और काम करते थे।
मिल्खा सिंह की बायोपिक
दो नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली ये फिल्म इंडियन ओलंपियन मिल्खा सिंह की बायोपिक है। कैसे 1947 में भारत के विभाजन के दौरान उनका बचपन बीता, कैसे वे स्पोर्ट्स में आए और कैसे इतिहास रच दिया, ये सबकुछ इस मूवी में दिखाया गया है। फिल्म में फरहान और दिव्या के अलावा पवन मल्होत्रा, योगराज सिंह, कला मलिक, प्रकाश राज और सोनम कपूर भी थे। इसे प्रसून जोशी ने लिखा था।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…