Select Date:

52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचा DLF का शेयर, तीन साल में 255% से अधिक रिटर्न

Updated on 10-10-2023 01:36 PM
नई दिल्ली: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार पॉजिटिव नोट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में क्रमश: 0.53% और 0.54% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इस सकारात्मक बाजार धारणा के बीच डीएलएफ लिमिटेड (DLF Ltd) के शेयरों में 3.08% की तेजी आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 559.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही इसके वॉल्यूम में भी 1.16 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,38,419.43 करोड़ रुपये है। तकनीकी दृष्टि से 9 अक्टूबर, 2023 तक, स्टॉक का 200-दिवसीय मूविंग एवरेज (DMA) 458.08 रुपये पर था, जबकि 50 दिन का मूविंग एवरेज 513.42 रुपये पर था। बीएसई पर शेयर की कीमत 556 रुपये है। हाल के दिनों में इसके 50 दिन के मूविंग एवरेज ने 200-डीएमए को पार कर लिया है, जो लंबी अवधि में एक मजबूत और निरंतर अपट्रेंड का संकेत देता है।

डीएलएफ लिमिटेड अपनी सहायक कंपनियों, सहयोगी और संयुक्त उद्यमों के साथ रियल एस्टेट विकास क्षेत्र में काम करती है। उनकी गतिविधियां भूमि की पहचान और अधिग्रहण के शुरुआती चरणों से लेकर परियोजना नियोजन, निष्पादन, निर्माण और विपणन तक फैली हुई हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी कई अन्य तरह के बिजनस में भी शामिल है। इनमें लीजिंग, बिजली उत्पादन, रखरखाव सेवाएं और आतिथ्य और मनोरंजक सेवाओं का प्रावधान शामिल है। ये सहायक सेवाएं आपस में करीब से जुड़ी हुई हैं और उनके रियल एस्टेट उपक्रमों के समग्र विकास में योगदान करती हैं।

डीएलएफ इस तिमाही में गुरुग्राम में लगभग 17 अरब रुपये के निवेश के साथ 2.5 मिलियन वर्ग फुट के नए शॉपिंग मॉल पर काम करने की तैयारी में है। कंपनी के पास पहले से ही इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि है। DLF गुरुग्राम और दिल्ली में अपनी आवासीय परियोजनाओं के पास हाई-स्ट्रीट शॉपिंग सेंटर भी विकसित कर रहा है। शॉपिंग मॉल में फुटफॉल की बढ़ती संख्या को देखते हुए DLF गोवा में लगभग 600,000 वर्ग फुट में एक प्रीमियम मॉल का निर्माण कर रही है। कंपनी का रिटेल फुटप्रिंट दिल्ली-एनसीआर में नौ संपत्तियों में लगभग 4.2 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें 3.4 लाख वर्ग फुट का स्वामित्व DLF के पास है और बाकी का मालिकाना हक DLF साइबर सिटी डेवलपर्स (DCCDL) के पास है। यह डीएलएफ और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड GIC का जॉइंट वेंचर है।

डीएलएफ रेजिडेंशियल, कमर्शियल और रिटेल प्रॉपर्टी के विकास में सक्रिय रूप से शामिल है। कंपनी अब तक 158 से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाएं पूरी कर चुकी है। कंपनी के पास व्यापक लैंड बैंक भी हैं जिसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेगमेंट्स में 215 मिलियन वर्ग फुट का डेवलपमेंट किया जा सकता है। इसके अलावा, स्टॉक ने भारी बाइंग एक्टिविटीज देखी जा रही है। इसने सिर्फ तीन साल में 255% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.